फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   50.41 percent people exercised their franchise in 10 hours

Mirzapur News: 10 घंटे में 50.41 प्रतिशत ने किया मताधिकार का प्रयोग

Thu, 21 Nov 2024 02:01 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 21 Nov 2024 02:01 AM IST
विज्ञापन
50.41 percent people exercised their franchise in 10 hours
मिर्जापुर। मझवां विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव में बुधवार को 50.41 फीसदी वोटिंग हुई। यह आंकड़ा 2022 के विधानसभा चुनाव से 11.19 फीसदी कम है। तब 61.60 फीसदी वोटिंग हुई थी। चुनाव आयोग का तर्क है कि उपचुनाव में कम वोटिंग होती है।
विज्ञापन

मतदान की शुरूआत बुधवार की सुबह सात बजे धीमी गति से हुई। सुबह नौ बजे तक 10.55 फीसदी ही मतदान हो सका। यह सिलसिला शाम पांच बजे तक चलता रहा। चुनाव आयोग के प्रारंभिक आंकड़ों के मुताबिक 10 घंटे में 50.41 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। चुनाव आयोग के मुताबिक मतदान फीसदी के अंतिम आंकड़ों में बदलाव संभव है। मतदान फीसदी का बूथवार टेबुलाइजेशन किया जा रहा है। चुनाव आयोग इसका मिलान करेगा, फिर जारी करेगा। उधर, सुरक्षा के कड़े इंतजाम के बीच जिला निर्वाचन अधिकारी प्रियंका निरंजन ने मतदान केंद्रों का दौरा किया और शांतिपूर्ण ढंग से निष्पक्ष चुनाव कराए जाने का दावा किया। दूसरी तरफ, सपा ने गड़बड़ी के आरोप लगाए। इसकी शिकायत भी चुनाव आयोग से की है। सपा का आरोप है कि कई क्षेत्रों में मतदाताओं को वोट डालने से रोका गया है। सादे कपड़ों में पुलिस कर्मी क्षेत्र में घूम रहे हैं। वे मतदाताओं को धमकाने का काम कर रहे हैं। हालांकि चुनाव आयोग ने आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है।
विज्ञापन

उधर, मझवां विधानसभा क्षेत्र में चुनाव दर मतदान फीसदी कम होता जा रहा है। 2024 के लोकसभा चुनाव में भी इस क्षेत्र के मतदाता फर्स्ट डिवीजन से पास नहीं हो सके। उपचुनाव में मतदान फीसदी का ग्राफ और नीचे आ गया है। वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में 63.47 फीसदी वोटिंग हुई थी। वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में यह आंकड़ा घटकर 61.60 फीसदी रह गया। 2024 के लोकसभा चुनाव में भी मझवां विधानसभा क्षेत्र में कम वोटिंग हुई थी। चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक इस क्षेत्र के 59.07 फीसदी मतदाता ही घर से निकले थे। अब मझवां विधानसभा क्षेत्र का उपचुनाव हुआ है। इसमें मतदान 50.41 फीसदी रह गया। छानबे विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव में भी कम वोटिंग हुई थी। यहां विधायक राहुल प्रकाश कोल की मृत्यु के बाद 2023 में उपचुनाव कराया गया था। इसमें 44.15 फीसदी ही वोटिंग हुई थी। इससे पहले 2022 के विधानसभा चुनाव में 57.84 फीसदी मतदान हुआ था। बुधवार की सुबह मौसम सर्द रहा। धूप देर से निकली। लिहाजा, मतदाता भी देर से निकल सके। इसी का नतीजा रहा कि उपचुनाव में मतदान की गति का औसत प्रति दो घंटे में करीब 10 फीसदी रहा। ज्यादातर केंद्रों पर मतदाता आते-जाते देखे गए। लंबी लाइन कम देखने को मिली है। सुबह नौ बजे तक 10.55 फीसदी, सुबह 11 बजे तक 20.41 फीसदी, दोपहर एक बजे तक 31.68 फीसदी और अपराह्न तीन बजे तक 43.64 फीसदी हुआ। शाम पांच बजे तक यह आंकड़ा 50.41 फीसदी तक पहुंच सका। विधानसभा क्षेत्र के 262 मतदान केंद्रों पर 442 बूथ बनाए गए। बुधवार को सुबह सात से शाम पांच बजे तक विधानसभा क्षेत्र के 399259 मतदाताओं को मताधिकार का प्रयोग करना था। इनमें 211105 पुरुष, 188136 महिला और 18 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल थे। इन मतदाताओं में 6175 मतदाता 18-19 आयु वर्ग के थे। शाम पांच बजे तक इनमें से 50 फीसदी से कुछ ज्यादा मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed