फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   504 policemen leave for Mathura for election duty

Mirzapur News: चुनाव में ड्यूटी के लिए 504 पुलिसकर्मी मथुरा रवाना

Tue, 23 Apr 2024 04:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 23 Apr 2024 04:39 AM IST
विज्ञापन
504 policemen leave for Mathura for election duty
मिर्जापुर। लोकसभा चुनाव के दौरान द्वितीय चरण का मतदान शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए जिले के 504 पुलिसकर्मी सोमवार को मथुरा के लिए रवाना हुए। पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने पुलिस लाइन में पुलिसकर्मियाें को जरूरी दिशा-निर्देश देकर उनके वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन

पुलिसकर्मियों को रवाना करने से पहले पुलिस अधीक्षक ने चुनाव आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अलावा दायित्वों के बारे में जानकारी दी। साथ ही ड्यूटी पॉइंट, मतदान स्थल पर सतर्कता बरतते हुए कर्तव्यनिष्ठा के साथ दायित्वों के निर्वहन का निर्देश दिया। उन्होंने बताया कि चुनाव ड्यूटी अति महत्वपूर्ण ड्यूटी है। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जानी चाहिए। पुलिस अधीक्षक ने ड्यूटी पर लगे पोलिंग पार्टी प्रभारी को मेडिकल किट प्रदान कर उनके वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। एएसपी नक्सल चुनाव के नोडल ओपी सिंह ने बताया कि 26 अप्रैल को दूसरे चरण के मतदान के लिए पुलिस के जवान मथुरा के लिए रवाना हुए हैं। मथुरा रवाना होने वालों में 26 उप निरीक्षक और 478 आरक्षी शामिल हैं। इस दौरान एएसपी सिटी नितेश सिंह, सीओ सिटी मनोज गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed