फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   50 thousand rupees fine on SOC Mirzapur

Mirzapur News: एसओसी मिर्जापुर पर 50 हजार रुपये जुर्माना

Fri, 19 May 2023 12:46 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 19 May 2023 12:46 AM IST
विज्ञापन
50 thousand rupees fine on SOC Mirzapur
लालगंज। उच्च न्यायालय ने लालगंज तहसील के हलिया विकास खंड में निजी भवन में चल रहे दो चकबंदी कार्यालयों के खिलाफ हुई रिट पर सुनवाई करते हुए एसओसी मिर्जापुर पर 50 हजार जुर्माना लगाया है। साथ ही दोनों कार्यालय सरकारी भवन में संचालित करने का आदेश दिया है। आदेश की प्रति मिलते ही चकबंदी विभाग में खलबली मच गई।
विज्ञापन

हलिया विकास खंड के दो सर्किलों की चकबंदी न्यायालय का संचालन वर्ष 2015-16 से किया जा रहा है। दोनों न्यायालय निजी भवन में संचालित हैं, लेकिन भवन के किराए का भुगतान नहीं किया गया। इससे मकान मालिक परेशान हो चुके थे। वे बार-बार अधिकारियों से भुगतान करने की मांग करते रहे, लेकिन अगले महीने कह कर टरकाया जाता रहा। भवन स्वामी भुगतान की प्रतीक्षा करते रहे और साल दर साल गुजरता रहा। चकबंदी अधिकारी बदलते रहे। अंत में परेशान होकर मकान मालिकों ने उच्च न्यायालय में याचिका दायर की।। याचिकाकर्ता रतेह निवासी मेघनाद चौरसिया की रिट की सुनवाई करते हुए उच्च न्यायालय ने एसओसी मिर्जापुर पर 50 हजार रुपये का जुर्माना लगाते हुए किराए के भुगतान का आदेश दिया। हाईकोर्ट का आदेश मिलते ही चकबंदी विभाग में खलबली मच गई। आदेश में इस बात का भी उल्लेख किया गया है कि दोनों चकबंदी न्यायालय सरकारी भवन में स्थानांतरित कर दिया जाएं। इस संबंध में एसओसी चकबंदी धनराज ने कहा कि उस समय के बारे में ठीक से जानकारी नहीं है, लेकिन हाईकोर्ट ने एसओसी चकबंदी पर 50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। जिसकी सूचना चकबंदी आयुक्त को दी जा चुकी है। उन्होंने चकबंदी न्यायालय के स्थानांतरण के संबंध में बताया कि सरकारी भवन मिलने पर दोनों न्यायालय स्थानांतरित कर दिए जाएंगे। जब तक सरकारी भवन नहीं मिल रहा है, तब तक वे उसी भवन में संचालित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed