फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   50 lakhs taken by giving a check of Rs. 50

50 रुपये का चेक देकर निकाले साढ़े पांच लाख

Wed, 24 May 2017 12:20 AM IST
mirzapur
mirzapur Updated Wed, 24 May 2017 12:20 AM IST
विज्ञापन
50 lakhs taken by giving a check of Rs. 50
DEMO PIC
 सस्ते ब्याज दर पर लोन देने के नाम पर दो युवकों ने एक फाइनेंस कपंनी का 20 और 50 रुपये का चेक देकर अहरौरा के दो लोगों के खाते से साढ़े पांच लाख रुपया निकाल लिए। इसकी जानकारी भुक्तभोगियों को मंगलवार को तब हुई जब उनके मोबाइल पर रुपये निकालने मैसेज आया। उन्होंने थाने में आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी की तहरीर दी है।
विज्ञापन


अहरौरा थाना क्षेत्र के चौक बाजार निवासी शिवम अग्रहरी और संतोष अग्रहरी व कोईरान बाजार निवासी रवि मौर्या ने एक पखवारा पूर्व एक स्थानीय एजेंट के माध्यम से चार प्रतिशत ब्याज दर पर लोन लेने के लिए मुरादाबाद की गौरव बाग ट्रेडिंग कंपनी में आवेदन किया गया था। दो दिन बाद दो युवक कंपनी का अधिकारी बनकर आए और लोन स्वीकृत होने की सूचना दी। उन्होंने 20 और 50 रुपये का एक एक चेक तीनों से लिया। दो दिन बाद उनके खाते में पैसा भेजने का आश्वासन देकर चले गए। 15 मई को शिवम के खाते से दो लाख 72 हजार 500 रुपया निकाल लिया गया।
विज्ञापन


वहीं दिल्ली के पहाड़गंज स्थित पीएनबी के क्लीरिंग शाखा से रवि मौर्या के खाते से दो लाख 71 हजार 500 रुपया निकाला गया। मंगलवार को जब खाते से पैसा निकालने की जानकारी हुई तो दोनों युवक हतप्रभ रह गए और धोखे से पैसा निकालने का आरोप लगाते हुए अहरौरा थाने पहुंच कर आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। इस संबंध में थानाध्यक्ष प्रवीण सिंह ने बताया कि अहरौरा के बैंक आफ बड़ौदा के खाते से दो लाख 72 हजार 500 रुपया गौरव दास पुत्र राकेश टिकरौल मुरादाबाद के आधार कार्ड  पर ठगों ने पैसा निकाल कर ट्रांसफार्मर कराया है। वहीं दिल्ली के पीएनबी से मुकेश कुमार सरना द्वारा दो लाख 71 हजार 500 रुपया निकाला गया है। चेक में भरे गए रुपये की संख्या में फेरबदल करने के लिए किसी केमिकल का इस्तेमाल किया गया है। यह नए किस्म की धोखाधड़ी का मामला है। छानबीन की जा रही है जल्द की मामले का खुलासा होगा।       
विज्ञापन
विज्ञापन


संतोष की सूझबूझ से बैंक  में जमा उसके पांच लाख रुपये बच गए। 15 मई को जब एजेंट ने उससे अपना मोबाइल दो घंटे के लिए बंद करने को कहा तो उसे शक हुआ। उसने तत्काल बैंक में पहुंच कर कर्मचारियों को मामले से अवगत कराया और खाते से लेनेदेन पर रोक लगा दी। उसकी सूझबझ से उसका लाखों रुपया ठगों के हाथ में जाने से  बच गया। ऐसी ही सूझबूझ शिवम और रवि ने दिखाई होता है तो वह भी ठगी का शिकार होने से बच जाते।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed