फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   50 lakh spent, still water is not reaching the tail

Mirzapur News: 50 लाख खर्च, फिर भी टेल तक नहीं पहुंच रहा पानी

Thu, 26 Jun 2025 12:22 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 26 Jun 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
50 lakh spent, still water is not reaching the tail
मिर्जापुर। लघु डाल पंप कैनाल ककराही के जीर्णोद्धार में 50 लाख रुपये खर्च के बाद भी नहरों और माइनरों की दशा में सुधार नहीं हो सका। जर्जर नहरों, माइनरों की सफाई और मरम्मत नहीं होने से टेल तक पानी नहीं पहुंच रहा। ऐसे में क्षेत्र के कई गांवों के किसान पानी के लिए तरस रहे हैं।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि 50 लाख से ज्यादा का बजट ककराही पंप कैनाल के जीर्णोद्धार के लिए जारी हुआ था। पिछले साल मरम्मत क काम शुरू कराया गया था। पंप कैनाल की क्षमता वृद्धि के साथ नहरों और माइनरों की दशा सुधारने के बजाय सिंचाई विभाग पुराने भवनों का रंग-रोगन कराने में जुटा रहा।
विज्ञापन

मुख्य नहर का पानी दलित बस्ती से आगे नहीं पहुुंच पा रहा है। गांव निवासी योगेंद्र प्रसाद का कहना है कि ककराही पंप कैनाल के पानी से खजुरी और पर्वतपुर क्षेत्र में 200 हेक्टेयर खेतों की सिंचाई होती थी। मुख्य नहर से सड़क तक करीब 800 मीटर 10 इंच का पाइप डाल देने से खजुरी माइनर में पूरे वेग से पानी नहीं आ रहा। राजकुमार का कहना है कि टेल के खेतों में पानी नहीं पहुंच पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
पंप कैनाल की मरम्मत के लिए जो प्रस्ताव था, उसके हिसाब से काम कराया गया है। रही बात क्षतिग्रस्त नहरों और माइनरों की तो अवर अभियंता को भेजकर रिपोर्ट मांगी जाएगी। कहीं, गड़बड़ी होती तो मरम्मत कराया जाएगा।
- राजाराम, अधिशासी अभियंता लघुडाल नहर प्रखंड।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed