{"_id":"6626ee2f202f72b4c60c9c94","slug":"480-home-guards-will-do-election-duty-in-satna-and-panna-of-madhya-pradesh-mirzapur-news-c-20-1-vns1032-581968-2024-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: मध्य प्रदेश के सतना और पन्ना में चुनाव ड्यूटी करेंगे 480 होमगार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: मध्य प्रदेश के सतना और पन्ना में चुनाव ड्यूटी करेंगे 480 होमगार्ड
विज्ञापन
मिर्जापुर। जिले में तैनात होमगार्ड के 480 जवानों को सोमवार को लोकसभा चुनाव में ड्यूटी के लिए मध्य प्रदेश रवाना किया गया। जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने होमगार्डों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। होमगार्डों को लेकर यहां से कुल 16 बसें भेजी गई हैं।
जिलाधिकारी ने कहा कि उत्तर प्रदेश तथा जनपद में अच्छा काम करने का यह परिणाम है कि जिले में तैनात होमगार्ड के जवानों की मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव में शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव संपन्न कराने के लिए मांग की गई है। इसके लिए होमगार्ड के 40 जवान मध्य प्रदेश के सतना तथा 440 जवान पन्ना जिले के लिए भेजे जा रहे हैं। उन्होंने होमागार्डों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि वहां जाकर पूरी ईमानदारी और निष्ठा से काम करें, ताकि जिले की छवि मध्य प्रदेश में भी अच्छी साबित हो। उन्होंने कहा कि यदि किसी को कोई परेशानी हो तो तत्काल होमगार्ड के कमांडेंट से संपर्क कर सकता है। इस दौरान जिलाधिकारी ने बीते फरवरी माह में दुर्घटना में मृत होमगार्ड प्रवेश कुमार पांडेय की पत्नी इंदिरासनी देवी को विभाग की तरफ से 30 लाख का डेमो चेक प्रदान किया। जिलाधिकारी ने बताया कि यह धनराशि आरटीजीएस के माध्यम से बैंक खाते में भेज दी जाएगी।