फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   शिवपाल यादव, प्रकृति मिश्रा तथा पूजा सिंह अध्यक्ष चुनी गई

शिवपाल यादव, प्रकृति मिश्रा तथा पूजा सिंह अध्यक्ष चुनी गई

Fri, 02 Nov 2018 11:58 PM IST
Updated Fri, 02 Nov 2018 11:58 PM IST
विज्ञापन
शिवपाल यादव, प्रकृति मिश्रा तथा पूजा सिंह अध्यक्ष चुनी गई
मिर्जापुर। कड़ी सुरक्षा के बीच शुक्रवार को जनपद के तीन महाविद्यालयों में आयोजित छात्र संघ चुनाव संपन्न हो गया। देर शाम कॉलेजों में चुनाव परिणाम की घोषणा की गई। इसमें जीडी बिनानी कॉलेज में समाजवादी छात्र सभा के बैनर तले चुनाव लड़ रहे शिवपाल यादव, केबीपीजी में एवीबीपी के बैनर तले लड़ी प्रकृति मिश्रा तथा केएएमपीजी कॉलेज में पूजा सिंह अध्यक्ष चुनी गईं। इसी प्रकार महामंत्री आनंद यादव, शिव कुमार पांडेय, शालिनी निर्वाचित घोषित की गई। मतदान के दौरान काफी गहमा गहमी रही। केबीपीजी कॉलेज के बाहर दो प्रत्याशियों के समर्थकों के बीच मारपीट व पथराव भी हुआ इसमें एक छात्र घायल हो गया। जीडी बिनानी में भी छात्रों के दो गुटों के बीच नोकझोंक भी हुई। जीत के सभी प्रत्याशियों को प्रमाण पत्र जारी कर शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन

जनपद के तीन महाविद्यालयों जीडी बिनानी कॉलेज भरूहना, केबीपीजी कॉलेज मुसफ्फरगंज, कमला आर्यकन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में छात्रसंघ का चुनाव हुआ। तीनों कॉलेजों में अध्यक्ष समेत अन्य पदों पर 47 प्रत्याशी चुनाव मैदान रहे। मतदान सुबह आठ बजे से से दोपहर एक बजे तक चला। छात्र अपने प्रत्याशी के पक्ष में नारे लगाते रहे। शाम पांच बजे जीडी बिनानी में चुनाव परिणाम की घोषणा की गई। जिसमें अध्यक्ष पद पर चुनाव लड़ रहे शिवपाल यादव को 1252 तथा उनके विपक्षी प्रशांत शुक्ला को 542 मत मिले। इस तरह शिवपाल यादव ने प्रशांत शुक्ला को 710 मतों से हराकर विजय हासिल कर लिया। उपाध्यक्ष पद के लिए चुनाव मैदान में उतरे दिलीप कुमार को 610 मत तथा सोनू चौहान 1131 मत मिले। सोनू ने दलीप को 521 मतों से हराया। महामंत्री पद पर तीन प्रत्याशी आदर्श कुमार, आनंद यादव एवं नीतिश सोनकर रहे। जिसमें आदर्श को 520 मत, आनंद यादव को 928 मत तथा नीतीश को 298 वोट मिले। आनंद ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी आदर्श को 408 मतों से पटखनी देते हुए जीत का परचम लहराया। पुस्तकालय मंत्री पर पवन कुमार ने 1213 मत पाया, जबकि उसके विरोधी प्रत्याशी विनोद तिवारी को 503 मत ही मिले। कला संकाय प्रतिनिधि पद से चुनाव लड़ रहे दिवाकर गुप्ता को 395, प्रभुनारायण द्विवेदी को 540 तथा मनमोहन सिंह को 210 मत मिले। प्रभुनारायण को सबसे अधिक मत मिलने पर उनको विजयी घोषित किया गया। वाणिज्य संकाय प्रतिनिधि पद पर पंकज गुप्ता को 1129 मत, मनीष द्विवेदी को 1153 मत तथा शिवम सिंह यादव को 181 मत मिले। इस प्रकार मनीष द्विवेदी को विजयी घोषित किया गया। उधर, केबीपीजी कॉलेज में चुनाव अधिकारी डॉ. गौरीशंकरर द्विवेदी एवं प्राचार्य डॉ. भवभूति मिश्रा समेत अन्य कर्मचारियों के नेतृत्व में संपन्न्न हुआ। अध्यक्ष पद पर चुनाव लड़ रही प्रकृति मिश्रा को 889 मत मिले जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी रवि यादव को 501 वोट मिले। इस प्रकार प्रकृति मिश्रा 388 मतों से विजयी घोषित की गई। उपाध्यक्ष पद पर अंकित चौरसिया को 695 मत तथा उनके विरोधी रहे दीपक कुमार को 667 मतदान मिले। अंकित ने मात्र 25 मतों से दीपक को हराते हुए विजय हासिल की। महामंत्री पद के लिए शिवुंमार पांडेय को 899 तथा उनके प्रतिद्वंद्वी अभिषेक सिंह को 847 वोट मिले। इस प्रकार 52 मतों से अभिषेक को हराते हुए शिवकुमार पांडेय ने विजय हासिल की। पुस्तकालय मंत्री पर गौरव यादव 780 मत पाकर विजयी हुए जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी प्रियांशु बरनवाल को 421 मत से ही संतोष करना पड़ा। कला संकाय प्रतिनिधि पर पद के लिए अभिषेक शर्मा 486 मत पाकर विजयी हुए। उनके विरोधी फरहान खन को मात्र 389 मत ही मिल पाए। जबकि विज्ञान संकाय प्रतिनिधि पद पर अभिषेक यादव निर्विरोध चुने गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed