फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   धूमधाम से निकली भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा

धूमधाम से निकली भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा

Sat, 14 Jul 2018 11:52 PM IST
Updated Sat, 14 Jul 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
धूमधाम से निकली भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा
रथ पर सवार भगवान जगन्नाथ
मिर्जापुर। भगवान जगन्नाथ रथायात्रा नगर में शनिवार को धूमधाम के साथ निकाली गई। आषाढ़ सुदी दूज को होने वाले इस महोत्सव में सबसे पहले ठाकुर राम कुमार मंदिर प्रांगण में विशेष पूजा पाठ का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

आकर्षक फूलो और कपड़ों से सजे रथ पर भगवान जगन्नाथ स्वामी, बहन सुभद्रा जी, भाई बलदाऊ सजे रथ पर विराजमान होकर गाजेबाजे के साथ त्रिमुहानी चौराहे पर श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ विश्राम मुद्रा में रहे। दिनभर भक्तजनों का यहां तांता लगा रहा। दोपहर बाद भगवान का रथ नगर भ्रमण के लिए निकला। रथ को खिंचने के लिए भारी संख्या में भक्त जगह-जगह उमड़े रहे। नगर भ्रमण से पूर्व बाकायदा आरती और विशेष पूजन किया गया। शनिवार को सायंकाल पांच बजे प्रारंभ हुए रथयात्रा में भक्तिभाव से लोग ओतप्रोत रहे। पीछे रथ खिंचने वालों की होड़ लगी रही। कुछ सेवाधारी श्रद्धालु विशेषरूप से धोती व बनियान पहने हुए चल रहे थे। शोभायात्रा नगर के बसनई बाजार, घंटाघर, खजांची चौराहा, गिरधर चौराहा, पेहटी चौराहा, गुड़हट्टी, पानदरीबा, दक्षिण फाटक, पुरानी अंजही, टेढ़ीनीम होते हुए नारघाट से पुन: गजिया टोला मंदिर पहुंची, जहां आरती और पूजन के साथ प्रसाद वितरण किया गया। रथ यात्रा में अध्यक्ष श्याम बिहारी खंडेलवाल, धीरेंद्र बहादुर सिंह, विश्वनाथ अग्रवाल, राकेश कुमार गुप्ता, बद्री विशाल, राकेशचंद्र श्रीवास्तव, अनूप खंडेलवाल, शिव प्रसाद गुप्ता, मनोज दमकल, ओम प्रकाश गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

कछवां। भगवान श्री जगन्नाथ, बहन सुभद्रा और बलदाऊ की रथयात्रा श्रद्धा भाव से आदर्श नगर पंचायत में निकाली गई। फूलों से सुसज्ज्ति रथ पर विराजमान श्री जगन्नाथ स्वामी का दर्शन करने के लिए भक्तों का रेला उमड़ पड़ा। गाजे-बाजे के साथ निकली रथयात्रा पर छतों से पुष्पों वर्षा की जा रही थी। वहीं, भगवान के रथ को खींचने में भक्तों के बीच होड़ मची रही। शनिवार को रथयात्रा के पूर्व सुबह भगवान जगन्नाथ का विशेष पूजन-पाठ किया गया। मगरवारी वार्ड स्थित मंदिर से सुसज्ज्ति रथ से श्री जगन्नाथ भगवान, बहन सुभद्रा और बलदाऊ को नगर के मगरवारी वार्ड स्थित रामजानकी मंदिर से भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा बड़ी धूमधाम से मनाई गई। शाम चार बजे नगर भ्रमण के पूर्व भगवान की विशेष बटुक आरती सुरेंद्र प्रसाद उपाध्याय द्वारा की गई, जिसमें मंदिर के ट्रस्टीगणों के साथ शंकरलाल और बृजेश कुमार गुप्ता ने रथयात्रा निर्धारित सांई मंदिर, थाना चौराहा से पुन: उसी मार्गों से होते हुए रामजानकी स्थित मंदिर होते हुए हनुमत बालिका विद्यालय परिसर पहुंच कर समाप्त हुआ। इस दौरान थानाध्यक्ष विजय प्रताप सिंह मय फोर्स तैनात रहे। इस मौके पर अजय उपाध्याय, लक्ष्मीकांत गुप्ता, आनंद गुप्ता, अमरेश केशरी, प्रदीप सिंह, महेंद्र वकील, भुल्लन रस्तोगी, संतोष केशरी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed