फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   आज भी खुले में शौच जाने को मजबूर हैं बच्चे

आज भी खुले में शौच जाने को मजबूर हैं बच्चे

Fri, 23 Mar 2018 11:51 PM IST
Updated Fri, 23 Mar 2018 11:51 PM IST
विज्ञापन
आज भी खुले में शौच जाने को मजबूर हैं बच्चे
मड़िहान। धन निकालने के बाद भी प्राथमिक विद्यालय पटेहरा खास में शौचालय का निर्माण नहीं कराने पर बीएसए प्रवीण कुमार तिवारी ने प्रधानाध्यापक राजेश स्वर्णकार को निलंबित करते हुए धन की वसूली का नोटिस भेजा है। वहीं दूसरी तरफ शेष प्रधानाध्यापकों को निर्धारित मानक के अनुरूप शौचालय जल्द से जल्द पूरा कराने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

विकास खंड पटेहरा क्षेत्र के 28 प्राथमिक विद्यालयों में वर्ष 2017-18 में मॉडल शौचालय निर्माण के लिए शिक्षा प्रबंधन समिति के खाते में धन आवंटित किया गया था। विद्यालयों में एक लाख 40 हजार की लागत से बालक व बालिका शौचालय, टाइल्स, पानी की टंकी, वायरिंग आदि किया जाना था। जिसमें से प्राथमिक विद्यालय पटेहरा खास और सहरसा में प्रभारियों की ओर से पुराने शौचालय को ही मरम्मत करा कर अनियमितता बरती गई। प्रभारियों ने पानी की टंकी, टाइल्स, बेसिन, बरामदा आदि का निर्माण नहीं कराया। इन मॉडल शौचालयों को दिसंबर 2017 तक पूर्ण भी करना था। अधूरे शौचालयों को पूर्ण दिखा कर रिपोर्ट भी भेज दिया गया, जबकि सच्चाई इससे उलट है। नौनिहालों को आज भी शौच के लिए बाहर जाना पड़ता है। इसी तरह प्राथमिक विद्यालय सहरसा में पुराने शौचालय का मरम्मत कर कर नया का रूप दे दिया गया है। वहीं टाइल्स, टंकी पाइप नल आदि की कोई व्यवस्था नही की गयी। स्कूलों में निर्माण कार्य कमाई का जरिया बना हुआ है। वहीं विभाग ने पटेहरा खास के प्रधानाध्यापक को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन

खंड शिक्षा अधिकारी मड़िहान राम मिलन यादव ने बताया कि दिसंबर माह तक शौचालय का निर्माण पूर्ण होने था। प्राथमिक विद्यालय पटेहरा खास के प्रभारी राजेेश स्वर्णकार को कई बार नोटिस दिया गया है, बावजूद इसके शौचालय का निर्माण नहीं कराया गया है। शौचालय निर्माण में लापरवाही बरतने पर बीएसए द्वारा प्रभारी को निलंबित भी किया जा चुका है। बीएसए द्वारा धन वसूली के लिए भी प्रभारी शिक्षक को नोटिस दिया गया है। प्रभारी प्रधानाध्यापक राजेश स्वर्णकार का कहना है कि मार्च तक शौचालय का काम पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रवीण कुमार तिवारी ने बताया कि शौचालय निर्माण में अनियमितता की शिकायत मिली थी। पटेहरा खास के शिक्षक को निलंबित किया गया है, जबकि शेष को जल्द शौचालय पूरा कराने का निर्देश दिया गया है। शौचालय निर्माण नहीं कराने पर चेतावनी दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed