फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   गरीब बेटियों की शादी को आगे आए लोग

गरीब बेटियों की शादी को आगे आए लोग

Thu, 01 Feb 2018 12:17 AM IST
Updated Thu, 01 Feb 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
गरीब बेटियों की शादी को आगे आए लोग
मिर्जापुर। पथरहिया स्थित विकास भवन में जिला समाज कल्याण अधिकारी प्रमोद कुमार सिंह ने एडीओ समाज कल्याण व कर्मचारियों संग बुधवार को बैठक किया। जिसमें मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना की समीक्षा किया। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन गरीब बेटियों का हाथ पीले कराने की कवायद की जा रही है। इसके लिए ब्लॉकवार प्रत्येक बीडीओ को 30-30 गरीब कन्याओं का विवाह कराने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, वहीं स्वयंसेवी संस्थाएं भी गरीबों की बेटियों की शादी के लिए आगे आएं। जिला समाज कल्याण अधिकारी ने कहा कि योजना के तहत पहली बार विधवाओं और तलाकशुदा महिलाओं को भी शामिल किया गया है। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में जोड़े पर खर्च 35 हजार रुपये का होगा। कहा कि सामूहिक विवाह में न्यूनतम 10 जोड़े होने चाहिए। कोई भी व्यक्ति गांव में गरीब दस परिवार के कन्याओं की शादी का ऑफलाइन आवेदन कर सकता है। अभिभावक प्रदेश का मूल निवासी, निराश्रित, निर्धन, जरूरतमंद हो। आय गरीबी रेखा की सीमा के तहत होनी चाहिए। विवाह के लिए पुत्री की आयु 18 वर्ष और वर की आयु 21 वर्ष से कम नहीं होनी चाहिए। वहीं अनुसूचित जाति, जनजाति तथा अन्य पिछड़ा वर्ग के जोड़े को जाति प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा। विवाह के लिए निराश्रित कन्या, विधवा महिला की पुत्री, दिव्यांग जन की पुत्री अथवा दिव्यांग कन्या को प्राथमिकता दी जाएगी। कन्या व वर का आधार नंबर और उनके नाम से खाता होना अनिवार्य है। विवाह का आयोजन नगर निकाय, क्षेत्र पंचायत, जिला पंचायत, शासकीय, अर्द्घशासकीय, स्वैच्छिक संस्थाओं द्वारा किया जाएगा। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत नव विवाहित जोड़े को सरकार उपहार भी देगी। नवविवाहित जोड़े को कपड़े, बिछिया, पायल, अलग अलग तरह के बर्तन और मोबाइल सहित कई तोहफे और गृहस्थी का साजो सामान दिया जाएगा। लाभार्थियों के खाते में 20 हजार रुपये सीधे दिए जाएंगे, साथ ही पांच हजार की धनराशि भोजन आदि पर व्यय किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed