{"_id":"5a5a4bc54f1c1baa3f8b4b20","slug":"41515867077-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडीएम की निगरानी में बना चकरोड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसडीएम की निगरानी में बना चकरोड
Updated Sat, 13 Jan 2018 11:41 PM IST
विज्ञापन
पड़री। उपजिलाधिकारी सदर अरविंद चौहान व क्षेत्राधिकारी सदर बृजेश त्रिपाठी के नेतृत्व में शनिवार को चकरोड से टौंगा के कपसौर मौजा में अवैध कब्जा हटवा कर चकरोड निर्माण कार्य शुरू कराया गया।
पहाड़ी विकास खंड के टौंगा ग्राम पंचायत के कपसौर मौजा में विवादित चकरोड को बनवाने हेतु राजस्व निरीक्षक पहाड़ी रामआश्रय मौर्य समेत पांच सदस्यीय टीम गठित की गई है। सरहदीय कास्तकार इस चकरोड को गलत बता कर रोकना चाह रहे थे। इसपर क्षेत्राधिकारी सदर ने कहा कि इस चकरोड की पैमाइश पांच बार हो चुकी हैं अगर कोई आपत्ति करना है तो न्यायालय में जाकर भूमि की पैमाइश करा सकते हैं। उपजिलाधिकारी सदर ने कहा कि सरकारी चकरोड की जमीन थी, जिस पर से कब्जा हटवा कर मिट्टी फेंकवाया गया और उत्तर भाग में काश्तकार उमाशंकर विश्वकर्मा ने दो फिट अपनी जमीन भी दी। इस दौरान एसएसआई धनंजय पांडेय, लेखपाल भुनेश्वर मिश्रा, विनोद यादव, अशोक विश्वकर्मा, चिरंजीव प्रसाद, लालबहादुर आदि मौजूद रहे।