{"_id":"5a1c5fd04f1c1b70548bffc0","slug":"41511808976-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन घंटे तक जमा रहा मिर्जापुर औराई मार्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन घंटे तक जमा रहा मिर्जापुर औराई मार्ग
Updated Tue, 28 Nov 2017 12:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चील्ह। मिर्जापुर-औराई मार्ग पर शास्त्री सेतु पर सोमवार की शाम पांच बजे एक ट्रक खराब होने के चलते जाम लग गया। दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। करीब तीन घंटे से लोगों के जाम में फंसे होने की जानकारी होने पर कटरा एवं चील्ह पुलिस मौके पर पहुंची और जाम खोलने में जुट गई, लेकिन समाचार लिखे जाने तक जाम नहीं खुल पाया था।
बता दें कि औराई की ओर से मिर्जापुर आते समय एक ट्रक सोमवार की शाम करीब पांच बजे शास्त्री पुल पर अचानक खराब हो गया। पुल के बीच में ट्रक खराब होने से सड़क जाम हो गया। देखते ही देखते ही मिर्जापुर-औराई मार्ग पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। नटवां से औराई तक लगे जाम में कई वाहन फंस गए। यात्री जाम में फंसने के कारण परेशान होने लगे। शाम पांच से रात आठ बजे तक मार्ग जाम रहा। इसकी जानकारी होने पर कटरा कोतवाल श्रीकांत राय, उपनिरीक्षक योगेश यादव एवं चील्ह थानाध्यक्ष संतोष सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और जाम खोलवाने में जुट गए, लेकिन रात आठ बजे तक जाम नहीं खुल पाया।