{"_id":"59d28eff4f1c1bac538b5737","slug":"41506971391-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महात्मा गांधी के प्रतिमा के सामने चिकित्सकों ने सत्याग्रह आंदोलन किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महात्मा गांधी के प्रतिमा के सामने चिकित्सकों ने सत्याग्रह आंदोलन किया
Updated Tue, 03 Oct 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मिर्जापुर। नगर के तहसील चौराहा स्थित सीता हास्पिटल में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन शाखा मिर्जापुर के सदस्य लंबे समय से लंबित मांगों के समर्थन में सोमवार को महात्मा गांधी की जयंती पर उनके प्रतिमा के समक्ष सामूहिक उपवास कर सत्याग्रह आंदोलन पर बैठे। इस दौरान पदाधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के आवाहन पर पूरे भारत में सभी शाखाओं के चिकित्सकों ने सत्याग्रह किया। सदस्यों ने प्रधानमंत्री को संबोधित चार सूत्री ज्ञापन भेजा।
सत्याग्रह आंदोलन के दौरान शाखा सचिव डा. एसएन पाठक ने कहा कि पीसी पीएनडीटी एक्ट में सुधार किया जाए। सिर्फ लेखन त्रुटि पर कोई दंडात्मक कार्रवाई न की जाए। क्लीनिक इस्टेबलिसमेंट एक्ट में संशोधन किया जाए। नेशनल मेडिकल काउंसिंल बिल को वापस लिया जाए। इक्जिटटेस्ट न लागू किया जाए। उपभोक्ता अदालतों में चिकित्सकों को जो आर्थिक दंड दिया जाता है उसकी एक सीमा निर्धारित की जाए। इस दौरान डा. नीरज त्रिपाठी, डा. नवीन सिंह, डा. अमित अग्रवाल, डा. एचपी सिंह, डा. अनिल श्रीवास्तव, डा. एसके मुसद्दी, डा. एसएन विश्वकर्मा, डा. मीना विश्वकर्मा, डा. प्रकाश, डा. जेएस गुप्ता, डा. अनुराग कसेरा, प्रज्ञा कसेरा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन