फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   हरा पेड़ काटने पर मुहल्ले वालों ने किया प्रदर्शन

हरा पेड़ काटने पर मुहल्ले वालों ने किया प्रदर्शन

Sun, 03 Sep 2017 12:31 AM IST
Updated Sun, 03 Sep 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
हरा पेड़ काटने पर मुहल्ले वालों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
मिर्जापुर। शहर कोतवाली क्षेत्र के पक्की सरांय स्थित इंदिरा पार्क में नीम का पेड़ काटने पर मुहल्ला वालों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। पार्क को गोद लेने वाली संस्था के द्वारा ही पेड़ कटवाने की जानकारी होने पर शनिवार को सैकड़ों लोगों एकत्रित हो गए और विरोध करने लगे। उनका कहना था कि नीम के पेड़ से लोगों की आस्था जुड़ी है।

पार्क के सुंदरीकरण के लिए एक संस्था ने उसे गोद लिया है। उसी संस्था के द्वारा जब पार्क में लगे एक नीम के पेड़ को कटवाने की जानकारी हुई तो मुहल्लेवासी एकत्रित होकर विरोध करने लगे। आक्रोशित लोगों ने संस्था के खिलाफ नारेबाजी की। उनका आरोप था कि नीम के पेड़ से मुहल्ले वासियों की आस्था जुड़ी हुई है। सभी लोग नवरात्र के दिनों में पूजा करते हैं। महिलाएं प्रतिदिन उसमें जल चढ़ाने जाती है। फिर भी संस्था द्वारा पेड़ को कटवाया जा रहा है। लोगों ने मोहल्ले में धरना प्रदर्शन कर जिलाधिकारी से संस्था के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की। विरोध करने वालों में संतोष कुमार, सुरेंद्र कुमार, राजेश कुमार, शीतल, संस्कार यादव, आकास यादव, शिव प्रसाद, चंदन, दीपू, मित्तल, बबलू आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed