फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   बच्चों को नहीं मालूम पीएम व सीएम का नाम

बच्चों को नहीं मालूम पीएम व सीएम का नाम

Sun, 13 Aug 2017 12:24 AM IST
Updated Sun, 13 Aug 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
बच्चों को नहीं मालूम पीएम व सीएम का नाम

विज्ञापन
मिर्जापुर। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रवीण कुमार तिवारी ने शनिवार को पहाड़ी ब्लॉक के 14 विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पूर्व माध्यमिक विद्यालय थानापुर में बच्चे प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री का नाम तक नहीं बता पाए केवल एक बच्चा ही बता पाया। शिक्षक अलगू और प्रेरणा सिंह के खिलाफ विभागीय कार्रवाई करने का निर्देश दिया और अनुदेशक रेणुका पाल से स्पष्टीकरण मांगा।

प्राथमिक विद्यालय भरपुरा में अंजू गोयल और हीरा सोनकर मोबाइल पर बात करते मिले। इनके विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई करने का निर्देश दिया। पूर्व माध्यमिक विद्यालय भरपुरा में सोनी गुप्ता अनुपस्थित थी। उनका एक दिन का वेतन काटने को कहा प्राथमिक विद्यालय गहिरा में लंकेश्वर राव बीएसए के सामने ही बच्चों की हाजिरी लेने लगे तो बच्चे टहलते मिले। पूर्व माध्यमिक विद्यालय गहिरा में भरत कुमार गायब मिले इनका एक दिन का वेतन काटने का निर्देश दिया। विद्यालय में शैक्षिक गुणवत्ता खराब मिली। प्रधानाध्यापक रामप्रिय का एक वार्षिक वेतन वृद्घि रोका। प्राथमिक विद्यालय डढिया हरिजन बस्ती में संदीप कुमार द्वारा प्रधानाध्यापक रेनुका से अभद्र व्यवहार किया। बीएसए ने विधिक कार्रवाई का निर्देश प्रधानाध्यापक को दिया। प्राथमिक विद्यालय सतपुरवा मालपुर में संतोषजनक मिला। प्राथमिक विद्यालय उमरिया में पठन पाठन शून्य मिला। शिक्षक राजेश कुमार मौर्य का एक वार्षिक वेतन वृद्घि रोका। पूर्व माध्यमिक विद्यालय उमरिया में शैक्षिक स्थिति शून्य मिला। प्रधानाध्यापक कालीकांत दूबे की वेतन वृद्घि रोका। प्राथमिक विद्यालय सुखनई में राकेश कुमार और अभिलाषा पाल अनुपस्थित मिले, एक दिन का वेतन रोका। प्राथमिक विद्यालय चिकुलिया में संतोषजनक मिला। प्राथमिक विद्यालय थानापुर में रंगाई पोताई नहीं मिला सूचना पट्ट पर पूर्व अधिकारी का नाम अंकित मिला। प्रकरण की जांच बीईओ पहाड़ी को सौंपा। प्राथमिक विद्यालय सिद्घी में संतोष जनक रहा। पूर्व माध्यमिक विद्यालय पड़री में उर्मिला देवी, विजय प्रकाश और जीता शर्मा बात करते मिली। इनसे स्पष्टीकरण मांगा और अनुदेश का मानेदय रोका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed