फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   41.40 lakh collected from donation boxes

Mirzapur News: दान पेटिकाओं से मिले 41.40 लाख रुपये

Fri, 02 Oct 2026 01:44 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
41.40 lakh collected from donation boxes
मां विंध्यवासिनी मंदिर की दान पेटिकाओं की दो दिनों तक चली गणना में कुल 41 लाख 40 हजार 442 रुपये प्राप्त हुए। अंतिम दिन बृहस्पतिवार को 26 दान पेटिकाओं से 21 लाख 3 हजार 183 रुपये निकले। इससे पहले बुधवार को दो पेटिकाओं से 20 लाख 37 हजार 259 रुपये प्राप्त हुए थे। बृहस्पतिवार को नायब तहसीलदार सदर गरिमा यादव की देखरेख में सुबह 11 बजे गणना शुरू हुई, जो देर शाम तक चली। मंदिर की छत स्थित श्री पंडा समाज कार्यालय में सीसीटीवी कैमरों की निगरानी और पुलिस सुरक्षा के बीच राजस्व विभाग के कर्मचारियों ने रुपये गिने। इन पेटिकाओं में मां विंध्यवासिनी मंदिर के अलावा कालीखोह और अष्टभुजा मंदिर की दान पेटिकाएं भी शामिल थीं। गणना के बाद पूरी धनराशि विंध्य विकास परिषद के पदेन अध्यक्ष जिलाधिकारी के भारतीय स्टेट बैंक की विंध्याचल शाखा स्थित खाते में जमा करा दी गई। इस दौरान विंध्य विकास परिषद और राजस्व विभाग के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed