{"_id":"6805ffd180d3e4090a05b82e","slug":"400-year-old-statue-stolen-from-south-india-recovered-2025-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News.. दक्षिण भारत से चोरी की गई 400 वर्ष पुरानी मूर्ति बरामद, एक करोड़ बताई जा रही कीमत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News.. दक्षिण भारत से चोरी की गई 400 वर्ष पुरानी मूर्ति बरामद, एक करोड़ बताई जा रही कीमत
Mon, 21 Apr 2025 01:50 PM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Mon, 21 Apr 2025 01:50 PM IST
सार
दक्षिण भारत से चोरी 400 वर्ष पुरानी वेणु गोपाल की अष्टधातु की एक करोड़ कीमत की मूर्ति को चुनार पुलिस ने बरामद किया। बताया जा रहा है कि चोर इसे बेचने की योजना बना रहे थे।
विज्ञापन
पकड़ी गई मूर्ति
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चुनार पुलिस ने बरिगवां खरहटिया के पास से रविवार की बाइक सवार तीन युवको को अष्टधातु से बनी एक करोड़ कीमत की वेणु गोपाल की मूर्ति के साथ गिरफ्तार किया। मूर्ति दक्षिणी भारत के किसी मंदिर से चोरी करके लाया गया है।
विज्ञापन
मूर्ति चोरी करने वाला मुख्य सरगना अभी नहीं पकड़ा गया है। पुलिस उसकी तलाश में दबिश दे रही है। मामले का खुलासा एएसपी सिटी नितेश सिंह व सीओ चुनार मंजरी राव ने पुलिस लाइन सभागार में पत्रकार वार्त कर किया।
विज्ञापन
चुनार थानाध्यक्ष रविंद्र भूषण मौर्या को सूचना मिली कि कुछ लोग चोरी का समान बेचने जा रहे है। सूचना पर पुलिस ने बरगवां खरहटिया गांव के पास से बाइक सवार तीन युवको को अभिमन्नू उर्फ मन्नू निवासी बलुआ बजाहुर थाना चुनार, नागेंद्र कुमार निवासी बलुआ बजाहुर व रविंकांत उर्फ सोनू निवासी डुलहाडौल थान चुनार को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
उनके पास से अष्टधातु की बनी वेणु गोपाल की मूर्ति को बरामद किया। मूर्ति 15 किलो वजनी है। जिसकी कीमत एक करोड़ के करीब है। एएसपी सिटी नितेश सिंह ने बताया कि पूछताछ में तीनों ने बताया कि उनका एक संगठित गिरोह है।
जो अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर अष्टधातु से मूर्ति को दक्षिणी भारत के किसी मंदिर से चोरी किए थे। जिसे बेचकर धनराशि बांट लेते। पुलिस ने तीनों पर प्राचीन स्मारक संरक्षण अधिनियम व अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।
इसका मुख्य सरगना सुनील है। जिसने मूर्ति चोरी की उसकी तलाश की जा रही है। जल्द उसे पकड़ने पर मूर्ति किस मंदिर से चोरी हुई व अन्य जानकारी का पता चलेगा।