फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   399 patients were treated at Chief Minister's Jan Arogya Mela

Mirzapur News: मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में 399 मरीजों का हुआ उपचार

Mon, 17 Jul 2023 12:52 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jul 2023 12:52 AM IST
विज्ञापन
399 patients were treated at Chief Minister's Jan Arogya Mela
मिर्जापुर। जिले के विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों में आयोजित मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में रविवार को 399 मरीजों की जांच कर दवाएं दी गईं। मेले में ब्लड प्रेशर, शूगर, चर्म व उदर रोग, मौसमी जुकाम, बुखार, कमर व घुटना दर्द आदि से पीड़ित ज्यादा मरीज पहुंचे।
विज्ञापन

जमालपुर विकास खंड के न्यू पीएचसी देवरीला में डाॅ.मनोज यादव की देखरेख में 74 एवं भाईपुर कला में डाॅ.सत्येंद्र सिंह के नेतृत्व में 49 मरीजों का उपचार किया गया। इस दौरान डाॅ. मनोज कुमार चतुर्वेदी, डाॅ.मनोज कुमार, डाॅ.अजय कुमार गुप्ता आदि मौजूद रहे। जिगना क्षेत्र के न्यू पीएचसी विजयपुर, नरोइया,अकोढी, विरौरा, बिहसड़ा (कुशहा) में कुल 221 मरीजों का उपचार किया गया। डॉ. पुनीत वर्मा, डाॅ. गिरिजेश, रमेशचंद मौर्या, लल्लू प्रसाद, देवी शंकर, फैयाज अहमद आदि मौजूद रहे। हलिया क्षेत्र के मतवार न्यू पीएचसी में कुल 55 मरीजों की जांच कर दवा दी गई। इस मौके पर डाॅ. अभिषेक जायसवाल, सोनू सिंह, शांती व अमरावती आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed