फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   36,000 bottles of codeine-containing cough syrup were ordered in 16 months

Mirzapur News: 16 महीने में मंगाई गई थी कोडीनयुक्त कफ सिरप की 36 हजार शीशियां

Sat, 06 Dec 2025 12:59 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 06 Dec 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
36,000 bottles of codeine-containing cough syrup were ordered in 16 months
मिर्जापुर। अदलहाट और जमालपुर क्षेत्र में कोडीनयुक्त कफ सिरप बिक्री के मामले में बृहस्पतिवार को दर्ज हुई प्राथमिकी के बाद शुक्रवार को जांच टीम ने जिले में बड़ी गड़बड़ी की आशंका जताई है। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार एक अप्रैल 2024 से 23 अगस्त 2025 के बीच रांची के हटिया स्थित शैली ट्रैडर्स फर्म से मिर्जापुर के एके डिस्ट्रिब्यूटर्स को 36 हजार कोडीनयुक्त कफ सिरप भेजी गई थी। फर्म के पंजीकृत पते पर जब टीम पहुंची तो मकान मालिक ने बताया कि यह दुकान छह महीने से बंद है।
विज्ञापन

जांच टीम को आशंका है कि आपूर्ति किसी और के नाम से हो रही थी और माल कहीं और जा रहा था। अदलहाट के अचितपुर बरईपुर स्थित एके डिस्ट्रिब्यूटर्स फर्म से 16 महीने में 100 एमएल की 36 हजार कोडीनयुक्त कफ सिरफ की शीशी मंगाई गई थी। माना यह जा रहा है कि सिरप को जिले में मंगाकर महंगे दामों में अन्य जगहों पर बेचा गया है। यहां तक कि माल भी यहां नहीं उतारा जाता है। वैसे भी जिले के जिन थाना क्षेत्रों में यह कार्रवाई की गई है, वह सभी वाराणसी के आसपास के क्षेत्र हैं। जिन फर्मों के नाम पर प्राथमिकी दर्ज हुई है, वह छह महीने पहले ही बंद हो चुकी है। आशंका है कि इन बंद दुकानों के नाम पर कोडीनयुक्त सिरप मंगाकर भेजा जाता था। आरोपी के भागने के बाद आशंका है कि जिले के सीमावर्ती क्षेत्र में कई और दुकानें एसआईटी के रडार पर हैं। औषधि निरीक्षक संतोष कुमार ने बताया कि अभी प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन


पहले भी हो चुकी है जांच
मिर्जापुर। कोडीनयुक्त कफ सिरप के मामले में पहले भी जिले में कई बार जांच हुई है। हलिया क्षेत्र में पहले जांच हुई थी। उस समय तो कुछ नहीं मिला था। जब छह महीने से बंद दुकान में हजारों शीशी का रिकॉर्ड मिला तब विभाग सक्रिय हो गया है। अब जांच रिपोर्ट की प्रतीक्षा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed