फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   3580 students left the examination

3580 छात्रों ने छोड़ दी परीक्षा

Tue, 01 Mar 2016 11:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ मिर्जापुर
ब्यूरो/अमर उजाला/ मिर्जापुर Updated Tue, 01 Mar 2016 11:27 PM IST
विज्ञापन
3580 students left the examination
 माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की परीक्षा के दसवें दिन अंग्रेजी की परीक्षा में चार परीक्षार्थी नकल करते पकड़े गए। बसंत इंटर कालेज में आंतरिक सचल दल ने एक परीक्षार्थी को तथा वित्त व लेखाधिकारी मुन्नीलाल के सचल दल ने तीन छात्रों को महाशक्ति इंटर कालेज बिहसड़ा में नकल करते पकड़ा। जिले में 3580 छात्रों ने अंग्रेजी और 2150 छात्रों ने समाज शास्त्र की परीक्षा छोड़ दी।
विज्ञापन

हाईस्कूल अंग्रेजी की परीक्षा में चार परीक्षार्थी नकल करते पकड़े गए। जिसमें वित्त व लेखाधिकारी मुन्नीलाल के सचल दल ने तीन छात्रों को महाशक्ति इंटर कालेज बिहसड़ा में और बसंत इंटर कालेज में आंतरिक सचल दल ने एक परीक्षार्थी को नकल करते पकड़ा। अंग्रेजी की परीक्षा में 30 हजार 128 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। जिसमें से 26 हजार 548 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए। जबकि 3580 छात्रों ने परीक्षा छोड़ दी। वहीं इंटरमीडिएट समाज शास्त्र विषय की परीक्षा में पंजीकृत 15 हजार 598 छात्रों की सापेक्ष 13 हजार 448 छात्र परीक्षा में सम्मिलित हुए। वहीं 2150 छात्रों ने परीक्षा छोड़ दिया। इंटरमीडिएट कृषि भौतिकी एवं जलवायु विषय की परीक्षा में 268 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। जिसमें से 250 छात्रों ने परीक्षा दिया और 18 ने परीक्षा छोड़ दी।
विज्ञापन


 महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ से संबद्ध महाविद्यालयों की परीक्षा मंगलवार से शुरू हुई। परीक्षा के पहले दिन ही विश्वविद्यालय का उड़ाका दल जिले में धमका। हालांकि उड़ाका दल को जिले से खाली हाथ ही लौटना पड़ा। जीडी बिनानी कालेज के प्राचार्य डा. राजीव अग्रवाल ने बताया कि पहली पाली में बीकाम द्वितीय वर्ष और हिंदी की परीक्षा में 635 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए। वहीं विंध्यवासिनी महाविद्यालय के प्राचार्य डा. एससी चतुर्वेदी ने बताया कि पहली पाली में बीकाम तृतीय वर्ष, बीकाम प्रथम और बीए प्रथम वर्ष की परीक्षा में 200 परीक्षार्थी सम्मिलित हुए। उन्होेंने बताया कि विश्वविद्यालय के उड़ाका दल ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कोई छात्र नकल करते नहीं पकड़ा गया। केबी कालेज के प्राचार्य डा. वीरेंद्र सिंह ने बताया कि परीक्षा सकुशल संपन्न हुई। जिसमें कोई परीक्षार्थी नकल करते नहीं पकड़ा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed