फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   35 new corona infected including CMO, 19 discharged

सीएमओ समेत 35 नए कोरोना संक्रमित, 19 की छुट्टी

Tue, 01 Sep 2020 10:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
35 new corona infected including CMO, 19 discharged
मिर्जापुर। लगातार मिल रहे कोरोना संक्रमितों के बीच मंगलवार का मुख्य चिकित्साधिकारी भी उसकी जद में आ गए। जिले में लगतार 65 वें दिन मंगलवार को 35 नए पाजिटिव मरीज पाए गए। 19 के स्वस्थ होने पर उनको डिस्चार्ज कर दिया गया। 35 पाजिटिव मिलने के बाद कुल संक्रमितो की संख्या 1725 हो गई है। जिले में कोरोना से मरने वालों की कुल संख्या 26 है। डिस्चार्ज होने वालों की कुल संख्या 1430 है। एक्टिव केस 269 है। 33 लोग आईसोलेशन व 159 लोग होम हाईसोलेशन में है।
विज्ञापन

कोरोना के सर्विलांस अधिकारी डा. अजय कुमार ने बताया कि मंगलवार को एक हजार 402 की रिपोर्ट आई है। इसमें सीएमओ समेत 35 की रिपोर्ट पाजिटिव आई है। इसमें 24 पुरुष और 11 महिला है। पाजिटिव पाए गए लोगों
विज्ञापन

सीएमओ मिर्जापुर, शिवपुर जमालपुर से एक पुरुष, गहिया चील्ह से एक पुरुष और एक महिला,चरगोड़वा जमालपुर से एक पुरुष,धौरहरा से एक पुरुष, देवरी से एक पुरुष, पड़री से एक महिला, आईडीएसपी कार्यालय से एक पुरुष, तेलियागंज से एक महिला, लोहंदी से एक पुरुष, सुरेकापुरम कालोनी से दो पुरुष व एक महिला, थोथा हलिया से एक पुरुष व दो महिला,रस्तोगी तालाब जमालपुर से एक पुरुष, कैलहट से एक पुरुष, मुजेहरा कला चील्ह से छह पुरुष व एक महिला,जलालपुर गुरसंडी से एक महिला,भगौती पटिहटा से एक पुरुष, मसनिया पौनी चुनार से एक पुरुष,भैंसा गहरवार पट्टी से एक पुरुष,घरवासपुर कोलना से एक पुरुष और एक महिला, दुबेपुर राजगढ़ से एक महिला, चुनार थाने से एक पुरुष पुलिसकर्मी है। 19 लोगों को डिस्चार्ज किया गया। इसमें 13 पुरुष और छह महिला है। जिले में अब तक 66 हजार 353 सैंपल लिया जा चुका है। 64 हजार 593 की रिपोर्ट आई है। 1760 की रिपोर्ट आना बाकी है। जिले में अब तक 36 हजार 630 की एंटीजेेन कीट से जांच कराई गई है। जिले में इस समय 130 हाट स्पाट है। इसमें 91 ग्रामीण और 39 शहरी क्षेत्र में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed