फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   33959 cases disposed of in Lok Adalat

Mirzapur News: लोक अदालत में 33959 मुकदमे निस्तारित

Sun, 14 Jul 2024 03:16 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jul 2024 03:16 AM IST
विज्ञापन
33959 cases disposed of in Lok Adalat
मिर्जापुर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से दीवानी न्यायालय परिसर में शनिवार को राष्ट्रीय लाेक अदालत का आयोजन किया गया। इस दौरान कुल 33959 मुकदमों का निस्तारण किया गया। कुल 11.34 लाख रुपये जुर्माना वसूल किया गया। मृतक और घायल के परिजनों को 5.19 करोड़ प्रतिकर दिलवाया गया।
विज्ञापन

राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारंभ जनपद न्यायाधीश अनमोल पाल, प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय राजेंद्र प्रसाद श्रीवास्तव, पीठासीन अधिकारी मोटर दुर्घटना वाहन अधिकरण सत्य प्रकाश ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया। जनपद न्यायाधीश अनमोन पाल ने कुल तीन आर्बिट्रेशन व मिसलेनियस मामलों का निपटारा किया। प्रधान न्यायाधीश पारिवारिक न्यायालय राजेंद्र प्रसाद श्रीवास्तव ने सुलह-समझौत कराते हुए पति-पत्नी को एक साथ रहने के लिए किया। 28 पीठासीन अधिकारियों ने 79 मोटर दुर्घटना प्रतिकर मामलों का निपटारा किया और 51861905 रुपये प्रतिकर के रूप में मृतकों के परिजनों और घायलों को दिलवाया।
विज्ञापन

स्थायी लोक अदालत के चेयरमैन बृजेश नारायण मिश्र ने तीन, अपर जनपद न्यायाधीश प्रथम बलजोर सिंह ने तीन, विशेष न्यायाधीश एससी-एसटी एक्ट अंजना ने एक, अपर जनपद न्यायाधीश तृतीय संतोष कुमार गौतम ने एक, अपर जिला जज विनय आर्या ने 534 बैंक ऋण प्री-लिटिगेशन के मामलों का निपटारा सुलह-समझौते के आधार पर कराया। विशेष न्यायाधीश ईसी एक्ट चंद्रगुप्त यादव ने 40, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट संजीव कुमार त्रिपाठी ने 2202 मुकदमों का निस्तारण किया। सिविल जज प्रज्ञा सिंह ने 12, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम विकास कुमार सिंह ने 330, अपर सिविल जज पल्लवी सिंह ने 264, सिविल जज एफटीसी अंजुम शैफी ने 252, सिविल जज अनिमा मिश्रा ने पांच, अपर सिविल जज मीना अख्तर ने 107, प्रियंवदा लाल ने 250, रूचि भाटी ने 170 तथा ग्राम न्यायालय मड़िहान की प्रीती ने 41 मुकदमों का निस्तारण किया। विभिन्न मजिस्ट्रेटों के न्यायालयों में 16906 मामलों का निस्तारण किया गया। नगर पालिका परिषद से संबंधित 2531 मुकदमों का निस्तारण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed