फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   3373 participants appeared in the entrance exam

प्रवेश परीक्षा में शामिल हुए 3373 प्रतिभागी

Sun, 01 May 2022 12:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 01 May 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
3373 participants appeared in the entrance exam
जिले में शनिवार को जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा छह में प्रवेश के लिए प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया गया। जिले के 28 केंद्रों पर आयोजित इस प्रवेश परीक्षा में 3,373 परीक्षार्थी शामिल हुए। कक्षा छह में 80 सीटों पर प्रवेश होना है। परीक्षा के लिए 5,542 विद्यार्थी पंजीकृत थे, जिसमें से 2169 अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन

राजकीय इंटर कॉलेज में पंजीकृत 216 में से 164 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए और 52 अनुपस्थित रहे। परीक्षा 18 कक्षों में आयोजित हुई। एक कक्ष में 12 परीक्षार्थियों के लिए बैठाने की व्यवस्था की गई थी। इसी प्रकार कांशीराम राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में पंजीकृत 161 में से 100 विद्यार्थी उपस्थित रहे और 61 अनुपस्थित रहे। राजस्थान इंटर कांलेज में पंजीकृत 169 विद्यार्थियों में से 119 परीक्षा में शामिल हुए और 50 अनुपस्थित रहे। परीक्षा सुबह साढ़े 11 बजे से दोपहर डेढ़ बजे तक आयोजित की गई।
विज्ञापन

उधर, मड़िहान क्षेत्र के केंद्रों में जिला विद्यालय निरीक्षक सत्येंद्र सिंह के नेतृत्व में जवाहर नवोदय विद्यालय कक्षा छह में 80 सीटों के लिए प्रवेश परीक्षा शांतिपूर्वक सम्पन्न हुई। सभी सेंटरों पर पर्यवेक्षक के अलावा मजिस्ट्रेट भी भ्रमण करते करते रहे। नवोदय के प्राचार्य डॉ एसपी त्रिपाठी ने छानबे ब्लॉक के चार विद्यालयों का दौरा कर परीक्षा का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने केंद्र प्रभारियों को आवश्यक दिशा- निर्देश भी दिया। शांति व्यवस्था के लिए पुलिस तैनात रही। निगरानी समिति में अजय त्रिपाठी, अग्निवेश, श्रीप्रकाश, रमेशचन्द्र, केएल गुप्ता, वीगन राम, उमेश कुमार सिंह, यूएन श्रीवास्तव, जेडए खान, श्यामजी, पप्पू, नेहा शर्मा व अनामिका भारती आदि शामिल रहे। लालगंज क्षेत्र के बापू उपरौध इंटर कॉलेज में जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा छह में प्रवेश के लिए कराई गई लिखित परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न हुई। परीक्षा के लिए लालगंज तहसील क्षेत्र में दो केंद्र बनाए गए थे। जिसमें हलिया विकास खंड के पवांरी इंटर कॉलेज में पंजीकृत 180 परीक्षार्थी शामिल रहे। लालगंज के बापू उपरौध इंटर कॉलेज में कुल पंजीकृत 438 विद्यार्थियों में 285 परीक्षा में शामिल हुए। कुल 153 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। बीडीओ रमाकांत ने लालगंज परीक्षा केंद्र पर निरीक्षण कर व्यवस्था का जायजा लिया। सघन तलाशी के बाद केंद्रों में परीक्षार्थियों को प्रवेश दिया गया। केंद्र प्रभारी एवं प्रधानाचार्य डॉ धर्मजीत सिंह ने बताया कि बापू उपरौध इंटर कॉलेज में कुल 37 कमरों में परीक्षार्थियों के बैठने की व्यवस्था की गई थी। जिसमें बापू उपरौध इंटर कालेज के 41 अध्यापकों सहित कुल सहित 58 लोगों की कक्ष निरीक्षक के रूप में ड्यूटी लगाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed