फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   326.400 metric tons of mustard purchased from 168 farmers

Mirzapur News: 168 किसानों से हुई 326.400 मीट्रिक टन सरसों की खरीद

Sun, 28 Apr 2024 04:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 28 Apr 2024 04:14 AM IST
विज्ञापन
326.400 metric tons of mustard purchased from 168 farmers
मिर्जापुर। धान, गेहूं और मोटे अनाज के साथ ही किसानों से दलहनी और तिलहनी फसलों की खरीद भी शुरू हो गई है। केंद्रों पर शनिवार तक 168 किसानों से 326.400 मीट्रिक टन सरसों की खरीद कर ली गई।
विज्ञापन

दलहनी और तिलहनी फसलों की खरीद के लिए जिले में जंगीरोड स्थित मंडी में तीन और अहरौरा मंडी में दो समेत कुल पांच खरीद केंद्र खोले गए हैं। सभी मंडियों दलहनी और तिलहनी फसलों की बिक्री के लिए अभी तक कुल 237 किसानों ने पंजीकरण कराया है। शासनस्तर से सरसों का 5650 रुपये प्रति क्विंटल, मसूर का 6425 रुपये प्रति क्विंटल तथा चना का 5440 रुपये प्रति क्विंटल समर्थन मूल्य निर्धारित किया गया है। इस बीच मिर्जापुर प्रथम पर 50 किसानों से 108.750 मीट्रिक टन, मंडी द्वितीय पर 68 किसानों से 131.200 मीट्रिक टन, मंडी तृतीय पर 44 किसानों से 73.050 मीट्रिक टन सरसों की खरीद हुई है। इसी तरह अहरौरा मंडी प्रथम पर छह किसानों से 13.200 मीट्रिक टन खरीद हुई है। अहरौरा मंडी द्वितीय पर अभी बोहनी तक नहीं हुई है। सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधन सहकारिता विपिन कुमार सिंह का कहना है कि एक अप्रैल से सभी केंद्रों पर दलहनी, तिलहनी फसलों की खरीद शुरू कर दी गई है। अब तक 168 किसानों से 326.400 मीट्रिक टन सरसों की खरीद की गई है। उपज की बिक्री के बाबत पंजीकरण के लिए किसानों को अपना आधार कार्ड, खसरा-खतौनी एवं बैंक पासबुक की दो छाया प्रति साथ लाना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed