फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   317 couples got married in mass marriage

Mirzapur News: सामूहिक विवाह में एक दूजे के हुए 317 जोड़े

Thu, 25 Jan 2024 02:43 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jan 2024 02:43 AM IST
विज्ञापन
317 couples got married in mass marriage
मड़िहान। पटेहरा विकास खंड स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय परिसर में बुधवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया। इसमें 317 जोड़ों ने एक-दूसरे का जीवन भर के लिए हाथ थामा।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ केंद्रीय राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल और जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने दीप जलाकर किया। इस दौरान विभिन्न विकास खंडों तथा नगरीय निकायों के कुल 317 जोड़ों का सामूहिक विवाह कराया गया। केंद्रीय राज्यमंत्री ने लोगों से अपील की कि बेटे और बेटियों में कोई भेदभाव नहीं करना चाहिए। बेटियों को उचित पोषण भी देना है, ताकि उनका मानसिक और शारीरिक रूप से विकास हो सके। उन्होंने कहा कि बेटियों को उच्चतम शिक्षा भी दिलाने और बेटियों के कल्याण के लिए उनको आगे बढ़ाने के लिए समाज को प्रतिज्ञा लेनी है। उन्होंने राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर सभी को शुभकामनाएं दी और कहा कि आज के दिन 317 जोड़ों का भविष्य संवारने का निर्णय सरकार ने लिया है। उन्होंने केंद्रीय योजनाओं का जिक्र किया। जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने नवविवाहित वर-वधू के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कहा कि शासन की प्राथमिकताओं के अनुरूप जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ सभी लोगों तक पहुंचाया जा रहा है। इनमें से एक मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना भी शामिल है। उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत बेटियों के खाते में 35000 रुपये नकद, 10000 रुपये की सामग्री तथा आने एवं जाने के लिए भी आवश्यक व्यवस्था कराई जाती है। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर केसरी, जिला को-आपरेटिव बैंक के चेयरमैन जगदीश सिंह पटेल, रामवृक्ष बिंद, मनीष सिंह,जग प्रकाश कोल, रामविलास पटेल, वीरेंद्र कोल, राकेश सिंह, प्रशांत शुक्ला, राजेश मौर्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed