{"_id":"5c06c44abdec2241975ff4ee","slug":"31543947338-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 हजार की कुश्ती अनिल पहलवान ने किया अपने नाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
15 हजार की कुश्ती अनिल पहलवान ने किया अपने नाम
Updated Wed, 05 Dec 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
सीखड़ (मिर्जापुर)। विकास खंड सीखड़ के रूदौली गांव स्थित मैदान पर मंगलवार को विराट कुश्ती-दंगल का आयोजन किया गया। कुश्ती-दंगल में दूरदराज से आए नामी-गिरामी पहलवानों ने अपना दमखम दिखाया। विराट कुश्ती-दंगल का शुभारंभ सीखड़ के जिला पंचायत सदस्य तपेश यादव एवं ग्राम प्रधान खन्ना यादव ने संयुक्त रूप से पहलवानों से परिचय प्राप्त कर किया। कुश्ती-दंगल में 15 हजार की कुश्ती कछवां के दीपू पहलवान व कुशहां के अनिल पहलवान के बीच हुई, जिसमें अनिल पहलवान ने बाजी मारी।
विराट कुश्ती दंगल में 51 हजार की कुश्ती वाराणसी के राजन सिंह पहलवान और कोरौत के गोपी पहलवान के बीच हुई, जो बराबरी पर छूटी। इसी क्रम में पप्पू पहलवान बरियासनपुर व राजू पहलवान महगाव के बीच 23 हजार की कुश्ती, साढ़े तीन हजार की बृजेश और राहुल बेलावनी की कुश्ती, राजू मुंगवार और संतोष के बीच की कुश्ती, नेहरू जगापट्टी और सूरज सारनाथ के बीच की कुश्ती तथा अनिल कछवा व राजेश छाही के बीच की कुश्ती बराबरी पर छूटी। विराट कुश्ती-दंगल के क्रम में मुंगवार के लक्कड़ पहलवान और चंदौली के चंदन पहलवान के बीच हुई कुश्ती में लक्कड़ ने चंदन को पटखनी देकर कुश्ती अपने नाम की। कुश्ती-दंगल के आयोजक लल्लू यादव पहलवान से सभी पहलवानों व अतिथियों के प्रति अपना आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन गंगा राम यादव ने किया। कुश्ती-दंगल के दौरान पारस नाथ यादव, पिंकू सिंह, अनिल कुमार यादव सहित आसपास के इलाकों से आए बड़ी संख्या में दर्शक उपस्थित रहे।