फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   दस चक्का अनियंत्रित होकर बाइक सवारों पर पलटा, दोनों की मौत

दस चक्का अनियंत्रित होकर बाइक सवारों पर पलटा, दोनों की मौत

Fri, 10 Aug 2018 01:48 AM IST
Updated Fri, 10 Aug 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
दस चक्का अनियंत्रित होकर बाइक सवारों पर पलटा, दोनों की मौत
ड्रमंडगंज। मध्यप्रदेश के इमीलिया से गिट्टी लेकर आ रहा ट्रक गुरुवार की सुबह जिले के ड्रमंडगंज में बड़ा मोड़ के पास बाइक पर पलट गया जिससे बाइक सवार मध्यप्रदेश निवासी दो लोगों की मौत हो गई। रफ्तार तेज होने के कारण बेकाबू हुआ ट्रक मोड़ पर पलटने के बाद सौ फीट गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में घायल होने के बाद ट्रक चालक भाग निकला। जानकारी होने पर पहुंची हलिया पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

मध्यप्रदेश के शाहपुर, रीवा निवासी रामदरश पटेल (50) की तबीयत पिछले कुछ दिनों से खराब चल रही थी। उसका इलाज कराने के लिए उसका हरदी, शाहपुर रीवा (मध्यप्रदेश) निवासी रिश्तेदार बुद्घिसेन पटवा (48) पुत्र रामअधार गुरुवार की सुबह रामदरश को बाइक पर बैठा कर वाराणसी जा रहा था। सुबह करीब आठ बजे दोनों लालगंज पहुंचे कि बीच रास्ते में रामदरश की फिर तबीयत खराब हो गई। बुद्धिसेन ने लालगंज क्षेत्र के बरौधा में एक निजी डाक्टर से रामदरश को दिखाया। डाक्टर ने दवा दी जिससे रामदरश को आराम मिल गया। इसके बाद दोनों बाइक से घर लौट रहे थेे। दोनों जैसे ही हलिया थाना क्षेत्र के ड्रमंडगंज घाटी के पास स्थित बड़े मोड़ पर पहुंचे थे कि इसी दौरान मध्य प्रदेश के इमिलिया से गिट्टी लादकर आ रहा सांई स्पोर्ट कंपनी का ट्रक ढलान होने के कारण बेकाबू होकर बाइक सवारों पर पलटते हुए सौ फीट गहरी खाई में जा गिरा। ट्रक के डाला के नीचे दबने से रामदरश पटेल और बुद्धिसेन की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी होते ही हलिया थानाध्यक्ष प्रवीण सिंह और ड्रमंडगंज चौकी इंचार्ज अजीत श्रीवास्तव मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतकों के पास मिले मोबाइल के आधार पर दोनों की शिनाख्त हुई और उनके परिजनों को घटना की सूचना दी गई। मृतक बुद्घिसेन के साले बृजलाल निवासी हरदी, रीवा मध्यप्रदेश की तहरीर पर पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया है।
विज्ञापन

ड्रमंडगंज बाजार के बड़ा मोड़ के पास हुए हादसे में जान गंवाने वाले दोनों किसान थे। मृतक मध्यप्रदेश के शाहपुर, रीवा निवासी रामदरश पटेल (50) और हरदी, शाहपुर रीवा (मध्यप्रदेश) निवासी बुद्घिसेन पटवा (48) की मौत की खबर मिलते ही दोनों के परिवारों में मातम छा गया। परिवार के लोग घटना स्थल पर पहुंचे। परिवार के सदस्यों ने बताया कि किसी चार पहिया वाहन से वाराणसी जाने की सलाह दी गई थी लेकिन दोनों बाइक से ही निकल गए। अगर कार से गए होते तो शायद दोनों की जान बच जाती।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसान रामदरश पटेल के तीन बेटे और तीन बेटियां है। बड़ा बेटा संतोष, दूसरा शिवानंद तथा तीसरा नागेश्वर है तीनों की शादी हो गई है। बेटियों में बबिता, रविता और रेशमा हैं। इनमें बबिता और रविता की शादी हो चुकी है। रामदरश खेती कर परिवार का खर्च चलाते थे। उनके बेटे भी खेती करते हैं। पिछले कुछ दिनों से बीमार चलने के कारण रीवा के चिकित्सकों ने रामदरश को बीएचयू में इलाज कराने की सलाह दी थी। इसके बाद वह अपने रिश्तेदार बुद्घिसेन के साथ गुरुवार को वाराणसी जा रहे थे। इसी दौरान सड़क हादसे में दोनों की मौत हो गई। दूसरे बुद्धिसेन भी किसान थे। इनके तीन बेटे विनय, विनोद और प्रमोद। इनमें दो की शादी हो चुकी है। तीसरा बेटा प्रमोद हाईस्कूल का छात्र है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed