{"_id":"5b69efb04f1c1b9b3e8b5b8a","slug":"31533669296-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीबीआई जांच की मांग को लेकर आप ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीबीआई जांच की मांग को लेकर आप ने किया प्रदर्शन
Updated Wed, 08 Aug 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
मिर्जापुर। देवरिया कांड को लेकर प्रदेश व्यापी आंदोलन के तहत आम आदमी पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। आप नेताओं ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा।
जिलाध्यक्ष मनीष त्रिपाठी ने कहा कि देवरिया के बालिका संरक्षण गृह से 18 लड़कियों का गायब होना तथा उनके साथ देह व्यापार होना साबित होता है कि भाजपा सरकार महिलाओं की सुरक्षा के मुद्दे पर नाकाम है। उन्होंने पूरे प्रकरण की सीबीआई जांच कराए जाने की मांग की है। कहा कि पूरे प्रदेश में अराजकता का बोलबाला कायम है। बहू व बेटियां असुरक्षित हैं। जिलाध्यक्ष ने कहा कि देवरिया के ालिका संरक्षण गृह में पिछले कई वर्षो से देह व्यापार चल रहा है। नगर अध्यक्ष रोशन अली ने उत्तर प्रदेश के सभी बालिका संरक्षण गृहो की जांच कराए जाने की मांग की है। प्रदर्शन के दौरान आप नेताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस मौके पर राजेश सिन्हा, आलोक, जगतनारायण मिश्र, ज्ञानप्रकाश पांडेय, सागर पाल, दिपू सेठ, शहजादे, लक्ष्मी नारायण कुशवाहा, प्रो बी सिंह, समीर, इलियास, कुलदीप तिवारी, आलोक दुबे, दीपक गोस्वामी, दीपक चौधरी, इरशाद, महताब, शिवनारायण पाल आदि मौजूद रहे।