{"_id":"5b5f5ff14f1c1b58488b7d2e","slug":"31532977137-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लक्ष्य बना करना होगा संघर्ष: डीडीओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लक्ष्य बना करना होगा संघर्ष: डीडीओ
Updated Tue, 31 Jul 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिगना। विजयपुर स्थित पं महावीर प्रसाद त्रिपाठी महाविद्यालय में प्रतिभावान छात्र सम्मान समारोह का आयोजन सोमवार को किया गया। इस मौके पर जिला विकास अधिकारी अजितेंद्र नारायण मिश्र ने कहा कि छात्रों को लक्ष्य बना कर तैयारी करनी चाहिए। ऐसा करने पर ही सफलता मिलेगी।
डीडीओ ने कहा कि बालिकाएं मेहनत करके आगे आ रही हैं यह हर्ष की बात है। प्रबंधक संतोष चतुर्वेदी ने कहा कि छात्र छात्राओं को अच्छी शिक्षा ग्रहण कराना ही महाविद्यालय का उद्देश्य है। प्राचार्य सुनील कुमार दुबे ने महाविद्यालय मे शिक्षण ब्यवस्था पर प्रकाश डाला। संचालन महाविद्यालय अध्यक्ष मनीष चतुर्वेदी ने किया। सम्मान समारोह मे बीएससी व बीए में प्रथम स्थान पाने वाली छात्राओं में प्रिया तिवारी, ज्योति यादव, शिवा श्रीवास्तव, अनामिका तिवारी, रुक्किया बानो, अफरीन सिद्दीकी सहित द्वितीय व तृतीय स्थान पाने वाले छात्र व छात्राओं को डीडीओ द्वारा सम्मानित किया गया। इस अवसर पर डायरेक्टर त्रृषभ चतुर्वेदी, राजेन्द्र प्रसाद, प्रदीप कुमार, इंद्र कुमार मिश्र, चंद्रशेखर तिवारी, नीरज, सुनील कुमार, प्रतीक, मुहम्मद आलम, सुनीत, रंजना मिश्र सहित छात्र-छात्राएं व अभिभावकगण मौजूद रहे।