{"_id":"5a70b8f84f1c1b86268b745d","slug":"31517336824-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विंध्याचल मंडल में 225 केंद्रों पर होगी बोर्ड परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विंध्याचल मंडल में 225 केंद्रों पर होगी बोर्ड परीक्षा
Updated Tue, 30 Jan 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिर्जापुर। विंध्याचल मंडल के मिर्जापुर, भदोही और सोनभद्र जिले में यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए बनाए गए 225 परीक्षा केंद्रों पर हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के एक लाख 91 हजार 367 परीक्षार्थी परीक्षा देंगेे। तीनों जिलों में 39 परीक्षा केंद्र संवेदनशील और 15 अति संवेदनशील चिह्नित किए गए हैं जहां कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। संयुक्त शिक्षा निदेशक कामता राम पाल ने नकलविहीन ढंग से परीक्षा संपन्न कराने के लिए तीन सचल दलों का गठन किया है।
बोर्ड परीक्षा के लिए मिर्जापुर में 96, सोनभद्र में 57 और भदोही में 72 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इनमें से 17 राजकीय, 72 स्ववित्त पोषित और 136 वित्तविहीन मान्यता प्राप्त स्कूल शामिल हैं। हाईस्कूल परीक्षा में मिर्जापुर में 45529, सोनभद्र में 29526, भदोही में 32880 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे जबकि इंटरमीडिएट की परीक्षा में मिर्जापुर में 34070, सोनभद्र में 20971 तथा भदोही में 28391 परीक्षार्थी सम्मिलित होंगे। मिर्जापुर में 79599, सोनभद्र में 50 497 तथा भदोही में 61271 सहित कुल एक लाख 91 हजार 369 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। संयुक्त शिक्षा निदेेशक कामता राम पाल ने बताया कि नकल विहीन परीक्षा संपन्न कराने के लिए तीन मंडलीय सचल दल बनाए गए हैं जो भ्रमण करेंगे। मिर्जापुर में पांच, सोनभद्र में चार और भदोही में चार सचल दल बने हैं। पहले मंडलीय सचल दल में जेडी, सूरजदेव यादव, रविंद्र कुमार वर्मा, प्रतिमा सिंह, आभा, दूसरे सचल दल में चंद्रजीत सिंह, डा. कालिंदी देवी, दीपा जायसवाल, राकेश कुमार सिंह, राजकुमार गुप्ता और रविधर दूबे तथा तीसरे सचल दल में त्रिभुवन प्रसाद, सालिगराम सरोज, अंजना सिंह, मीनाक्षी जायसवाल और आसिफ इकबाल शामिल किए गए हैं। मिर्जापुर में 12 संवेदनशील और छह अति संवेदनशील, सोनभद्र में 18 संवेदनशील और तीन अति संवेदनशील तथा भदोही में नौ संवेदनशील और छह अति संवेदनशील परीक्षा केंद्र चिह्नित किए गए हैं जहां कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रहेगी।
माध्यमिक शिक्षा परिषद के लिए संयुक्त शिक्षा निदेशक कार्यालय में जेडी कामता राम पाल ने कंट्रोल रूम की स्थापना की है। मंडलीय कंट्रोल रूम का फोन नंबर 05442- 253069 है जिसपर बोर्ड परीक्षा संबंधी सूचना दी जा सकती है। कंट्रोल रूम में पहली पाली में प्रात: सात से दो बजे तक अवधेश कुमार व परमहंस, दूसरी पाली में दो बजे से रात्रि आठ बजे तक सूर्यभान मौर्य व राधेश्याम तथा तीसरी पाली में रात्रि आठ बजे से प्रात: सात बजे तक शिवशंकर और राधेध्याम की ड्यूटी लगाई गई है।