{"_id":"59e10c824f1c1bda538b734e","slug":"31507921026-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं हुई अमान्य विद्यालयों पर कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहीं हुई अमान्य विद्यालयों पर कार्रवाई
Updated Sat, 14 Oct 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
लालगंज। अमान्य विद्यालयों के खिलाफ अभियान के तहत शुक्रवार को खंड शिक्षा अधिकारी अतुल तिवारी ने क्षेत्र के पांच स्कूलों को बंद कराया। नोटिस के बाद भी ये विद्यालय दो वर्ष से मनमाने तरीके संचालित किए जा रहे थे।
खंड शिक्षा अधिकारी अतुल तिवारी ने भी कुछ दिनों पूर्व अमान्य विद्यालयों को बंद करने की नोटिस जारी किया था लेकिन उसका कोई असर नहीं हुआ। उपजिलाधिकारी लल्लन राम ने उनको हर हाल में ऐसे विद्यालयों को बंद कराने की चेतावनी दी थी। खंड शिक्षा अधिकारी शुक्रवार को पुलिस के साथ पहुंचे और पांच विद्यालयों को बंद करा दिया। विद्यालय प्रबंधकों को चेतावनी दी गई कि यदि उन्होंने दोबारा स्कूलों का संचालन शुरू किया तो उन पर जुर्माना भी लगाया जाएगा। दुबार कला के जवाहर लाल जायसवाल आदर्श जुनियर हाईस्कूल, आदर्श जुनियर हाईस्कूल, कठवार गाँव के महात्मा बुद्ध शिक्षा निकेतन व लालीमाटी स्थित एमएस पब्लिक स्कूल, लालगंज के श्रुति कांवेंट स्कूल में ताला लगा दिया गया। सख्त चेतावनी में कहा की यदि ऐसे स्कूल दोबारा बिना किसी आदेश के चलते पाए गए तो जुर्माना लगा कर बंद करा दिया जाएगा ।