{"_id":"598a09b54f1c1b00118b465b","slug":"31502218677-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क के गड्ढों में लेट कर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क के गड्ढों में लेट कर किया प्रदर्शन
Updated Wed, 09 Aug 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मिर्जापुर। खस्ताहाल सड़कों की ओर प्रशासन का ध्यान इंगित कराने के लिए वंदेमातरम ग्रुप के सदस्यों ने मंगलवार को मिर्जापुर रीवा मार्ग पर सिटी ब्लॉक मुख्यालय के समक्ष सड़क पर भरे गंदे पानी में लेट कर प्रदर्शन किया। इस कार्य में ग्रुप के सदस्यों का क्षेत्रीय ग्रामीणों ने भी मदद की।
मिर्जापुर रीवा मार्ग की हालत बद से बदतर हो गई है। इस पर चलने में चालक और वाहन में बैठी सवारियां भी अब कतराने लगे हैं। कब कहां वाहन पलट जाय कुछ कहा नहीं जा सकता है। इस समस्या को लेकर मंगलवार को पूूर्वान्ह 11 बजे वंदे मातरम ग्रुप के सदस्यों ने संगठन प्रमुुख संपूर्णानंद के नेतृत्व में सड़क पर बने गड्ढों में भरे पानी में लेट कर प्रदर्शन किया। लोहंदी गांव के समीप सिटी ब्लॉक मुख्यालय के पास आयोजित इस कार्यक्रम में आसपास के ग्रामीणों ने बढ़ चढ़ कर सहयोग किया। संगठन प्रमुख संपूर्णानंद ने कहा कि देश व प्रदेश में मोदी और योगी की जो सरकारें चल रही हैं वह सदैव देश हित के बारे में सोचती हैं। कहा कि देश के प्रधानमंत्री ने मन की बात में भारत छोड़ो आंदोलन के 75 वें वर्ष में कहा था कि गंदगी, गरीबी, भ्रष्टाचार पर नौ अगस्त को संकल्प दिवस मनायें। इससे प्रेरणा लेते हुए वंदे मातरम ग्रुप के लोगों ने आठ अगस्त को ही सड़क बनवाने के लिए उग्र आंदोलन शुरू कर दिया है। कहा कि सरकार बनने से पहले लोगों को सरकार से जो आशा थी वह धीरे धीरे उदासीनता में बदलती जा रही है। आंदोलन करने वालों में विजय प्रताप सिंह, डा. धर्म सागर, विजय भारती, बृजेश श्रीवास्तव, गौरव चौबे, चंद्रमा गुप्ता, मनीष प्रजापति आदि शामिल रहे।