फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   31 doctors found missing in verification of Mandalayukta

मंडलायुक्त के सत्यापन में गायब मिले 31 चिकित्सक

Sun, 09 May 2021 12:01 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 09 May 2021 12:01 AM IST
विज्ञापन
31 doctors found missing in verification of Mandalayukta
मिर्जापुर। कोविड- 19 के चलते इस समय अस्पतालों की ओपीडी बंद चल रही है। इसी बीच शनिवार को मंडलायुक्त योगेश्वर राम मिश्र ने मंडल के तीनों जिलों के चिकित्सकों की दूरभाष से उपस्थिति का सत्यापन किया तो 31 चिकित्सक अनुपस्थित मिले। यही नहीं कई तो मुख्यालय से भी बाहर मिले। इस पर मंडलायुक्त ने नाराजगी जतायी है।संबंधिति सीएमओ व सीएमएस से स्पष्टीकरण मांगा गया है। कहा गया है कि वे चिकित्सकों को कारण बताओ नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण दें।
विज्ञापन

मंडलायुक्त ने मिर्जापुर, सोनभद्र व भदोही के चिकित्सकों की उपस्थिति का शनिवार को सत्यापन किया। इस जांच में मिर्जापुर के नौ चिकित्सक, सोनभद्र के 12 तथा भदोही के 11 चिकित्सक अपनी ड्यूटी से अनुपस्थित अथवा मुख्यालय से बाहर मिले। मंडलायुक्त ने इस अनुपस्थिति को गंभीरता से लिया है। उन्होंने संबंधित जिलाधिकारी को निर्देशित किया है कि वे चिकित्सकों की उपस्थिति सुनिश्चित कराएं। अपरिहार्य स्थिति में जिलाधिकारी से पूर्वानुमति लेकर ही कोई चिकित्सक अवकाश अथवा मुख्यालय के बाहर जाएंगे। चेतावनी दी कि आपदा की इस स्थिति में यदि कोई चिकित्सक मनमाने तरीके से गायब रहता है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।मंडलायुक्त ने कहा कि इस समय चिकित्सकों की महत्वपूर्ण भूमिका है। यदि वे ही इस तरह से गैर जिम्मेदाराना रवैया दिखाएंगे तो इस आपदा का कैसे सामना हो सकेगा।
विज्ञापन

मिर्जापुर। जिले में संचालित एकीकृत कोविड- 19 कंट्रोल एवं कमांड सेंटर में शिफ्टवार ड्यूटी लगाई गई है। सेंटर में सात कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। यह जानकारी एडीएम यूपी सिंह ने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed