{"_id":"634efe0de7661000e26d752f","slug":"3-39-crore-received-for-pothole-free-roads-mirzapur-news-vns6797399146","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़कों गड्ढामुक्त करने के लिए मिले 3.39 करोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़कों गड्ढामुक्त करने के लिए मिले 3.39 करोड़
विज्ञापन
शहर व ग्रामीण इलाकों की सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के लिए शासन स्तर से बजट जारी हो गया है। इसके बाद चयनित सड़कों की मरम्मत का कार्य भी शुरू कर दिया गया है। जिले की सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के लिए शासन स्तर से तीन करोड़ 39 लाख 88 हजार रुपये जारी किए गए हैं।
पाइप लाइन डालने के लिए सड़कों की खोदाई व अन्य कारणों से नगर व ग्रामीण इलाके की सड़कों पर बड़े-बड़े गड्ढे बन गए है। इस कारण हादसे का खतरा बढ़ गया है। लोगों को क्षतिग्रस्त मार्गों पर आवागमन करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सीवर व जलापूर्ति की पाइप लाइन बिछाने के लिए खोदाई के चलते जो सड़कें खराब हुई हैं, उनकी मरम्मत तो संबंधित विभाग कराएगा, लेकिन जिन सड़कों पर अन्य कारणों से गड्ढे हुए हैं, उनकी मरम्मत लोक निर्माण विभाग कराएगा।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 15 नवंबर तक सड़कों को गड्ढा मुक्त करने का निर्देश दिया है। मुख्यमंत्री के निर्देश को देखते हुए विभाग की ओर से सड़कों की मरम्मत के लिए कार्ययोजना तैयार कर शासन को प्रस्तावित की गई थी। कार्ययोजना में प्रांतीय खंड और निर्माण खंड की क्षतिग्रस्त सड़कों का चयन किया गया। कार्ययोजना स्वीकृत होने के साथ ही शासनस्तर से बजट जारी कर दिया गया है। इसमें से लोक निर्माण विभाग के प्रांतीय खंड के लिए दो करोड़ 13 लाख 44 हजार और निर्माण खंड की सड़कों की मरम्मत के लिए एक करोड़ 26 लाख 44 हजार रुपये जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
प्रांतीय खंड के अधिशासी अभियंता सुनील दत्त ने बताया कि प्राप्त धनराशि से 45 क्षतिग्रस्त सड़कों को गड्ढामुक्त किया जाएगा। सड़कों की मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि प्राप्त धनराशि से लहंगपुर-दुबार-बरकछा-पचोखर-हलिया मार्ग, अदवां-मनिगढ़ा से देवरी करौबिया मार्ग, विजयपुर-भारतगंज मार्ग, रघईपुर से बदेवरानाथ संपर्क मार्ग, नर्सरी पौधशाला खुटहा संपर्क मार्ग, कुशहा संपर्क मार्ग, पटेहरा-चितौली संपर्क मार्ग, सोनवर्षा-कुशहा मार्ग की मरम्मत का काम किया जाना है। इसी तरह से कछवां-कटका से चड़रहा संपर्क मार्ग कछवां-कनकसराय मार्ग, बजहा संपर्क मार्ग, जिगना-मिसिरपुर से खैरा संपर्क मार्ग, चपगहना संपर्क मार्ग, नैढ़ी गड़बड़ा संपर्क मार्ग, मुजेहरा कला से मठिया संपर्क मार्ग, हथेड़ा संपर्क मार्ग आदि की भी मरम्मत कराई जाएगी।
लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता अशोक द्विवेदी का कहना है कि जिले की सड़कों को गड्ढामुक्त करने के लिए तीन करोड़ 39 लाख 88 हजार रुपये विभाग को प्राप्त हुए हैं। प्रांतीय खंड और निर्माण खंड की तरफ से क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया गया है।