फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   292 found infected, 146 discharged due to health

292 मिले संक्रमित, 146 के स्वस्थ्य होने पर किया डिस्चार्ज

Thu, 22 Apr 2021 11:10 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 22 Apr 2021 11:10 PM IST
विज्ञापन
292 found infected, 146 discharged due to health
मिर्जापुर। लगातार संक्रमितों की संख्या बढ़ रही है। बृहस्पतिवार को 292 संक्रमित मिले। 146 लोगों को डिस्चार्ज किया गया। बुधवार को एक दिन में सबसे अधिक संक्रमित मिले थे। बृहस्पतिवार को बुधवार की अपेक्षा संक्रमितों की संख्या घटी। पर अभी राहत की खबर नहीं है। पिछले 22 दिनों में 3506 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। इस समय एक्टिव केस की संख्या दो हजार 607 पहुंच गई है। बृहस्पतिवार को राजगढ़ क्षेत्र में 50 लोगों की कोविड जांच में 19 लोग पाजिटिव पाए गए।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को 292 संक्रमितों के मिलने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या सात हजार चार हो चुकी है। बृहस्पतिवार को 146 लोगों को स्वस्थ होने पर उसको डिस्चार्ज किया गया। अब तक चार हजार 346 लोगों के स्वस्थ होने पर उनको डिस्चार्ज कर दिया गया है। जिले में अब तक 51 मरीजों की मौत हो चुकी है। एल-टू अस्पताल के आइसोलेशन में इस समय 30 मरीज हैं। चार विंध्याचल के सीएचसी में बने आइसोलेशन में है। दो हजार 516 लोग होम आइसोलेशन में है। 35 दूसरे जिले में भर्ती है। 22 मरीजों को ट्रेस नहीं किया जा सका है। सीएमओ डॉ. पीडी गुप्ता ने बताया किया बृहस्पतिवार को एक हजार 305 की रिपोर्ट आई है। इसमें 204 पुरुष और 88 महिला संक्रमित पाई गईं हैं। बृहस्पतिवार को चुनार, कछवां आदि क्षेत्र से अधिक संक्रमित पाए गए हैं। जिले में अब तक चार लाख 36 हजार 646 का सैंपल लिया जा चुका है। चार लाख 36 हजार 97 की रिपोर्ट आई है। 549 की रिपोर्ट आनी बाकी है। जिले में अब तक दो लाख 57 हजार 631 की एंटीजन किट से जांच कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed