{"_id":"65b57871b39eb3e58d0fcef4","slug":"292-couples-got-married-in-chief-ministers-mass-marriage-mirzapur-news-c-192-1-svns1034-111701-2024-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में 292 जोड़े एक-दूजे के हुए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में 292 जोड़े एक-दूजे के हुए
विज्ञापन
हलिया। मवई कला गांव स्थित पंचशील डिग्री कॉलेज परिसर में शनिवार को आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में 292 जोड़े एक-दूजे के हो गए। मुख्य अतिथि केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने भगवान गणेश की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में जनपद के हलिया के 160, लालगंज के 111 छानबे ब्लाॅक के 21 जोड़े शादी के बंधन में बंधे। एक मात्र अल्पसंख्यक जोड़े में लालगंज ब्लाॅक के झेंगुर मझिगवां निवासी रोशनी और प्रयागराज जिले की फूलपुर निवासी उमर अली की शादी काजी इमरान रजा ने कराई। केंद्रीय राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा महिला सशक्तिकरण के लिए चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी। कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह के तहत गरीबों की बेटियों की शादी कराकर उनके भविष्य को संवारने का काम किया जा रहा है। इसके तहत सरकार 51 हजार रुपये प्रति जोड़ा मदद दे रही है। इस दौरान प्रधान संघ के अध्यक्ष शिवबाबू सेठ ने सभी जोड़ों को दीवार घड़ी उपहार स्वरूप भेंट किया। इस दौरान एसडीएम लालगंज भरत लाल सरोज, जिला समाज कल्याण अधिकारी गिरीश चंद दुबे, बीडीओ डॉ. राजीव कुमार शर्मा आदि मौजूद रहे।