फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   28,606 voters will exercise their franchise at 32 polling stations.

Mirzapur News: 32 केंद्रों पर 28606 मतदाता करेंगे मताधिकार का प्रयोग

Sun, 11 Oct 2026 02:16 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2026 02:16 AM IST
विज्ञापन
28,606 voters will exercise their franchise at 32 polling stations.
विधान परिषद का वाराणसी खंड स्नातक व शिक्षक निर्वाचन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मिर्जापुर। जिले में 32 मतदान केंद्रों के 44 मतदेय स्थलों पर 23 अक्तूबर को 28606 मतदाता वाराणसी खंड स्नातक और शिक्षक निर्वाचन के लिए मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

विधान परिषद के वाराणसी खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन के लिए जिले में 32 मतदान केंद्र और 44 मतदेय स्थल निर्धारित किए गए हैं। इनमें स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए 30 और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए 14 मतदेय स्थल शामिल हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी पवन कुमार गंगवार ने मतदेय स्थलों के प्रस्ताव को अनुमोदित कर दिया है। दोनों क्षेत्रों के मतदाता अपने लिए निर्धारित केंद्रों पर मतदान कर सकेंगे। जिले में स्नातक एमएलसी पद के लिए 25701 और शिक्षक एमएलसी पद के लिए 2905 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के केंद्रों पर केवल पात्र स्नातक मतदाता और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के केंद्रों पर केवल पात्र शिक्षक मतदाता ही मतदान कर सकेंगे। मतदाताओं से कहा गया है कि वे अपने निर्वाचन क्षेत्र के अनुसार निर्धारित मतदेय स्थल की जानकारी पहले ही प्राप्त कर लें ताकि मतदान के दिन असुविधा न हो। एडीएम विनोद कुमार सिंह ने बताया कि मतदान के लिए तैयारियां की जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed