{"_id":"6670b37a09bff2067b061f87","slug":"280-lakh-farmers-of-the-district-will-get-samman-nidhi-mirzapur-news-c-192-1-svns1034-117755-2024-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: जिले के 2.80 लाख किसानों को मिलेगी सम्मान निधि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: जिले के 2.80 लाख किसानों को मिलेगी सम्मान निधि
विज्ञापन
मिर्जापुर। खरीफ सीजन में खाद, बीज और खेतों की जोताई-बुआई के लिए किसानों को परेशान नहीं होना पड़ेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 18 जून को वाराणसी दौरे आ रहे हैं। वहां आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री किसानों के बैंक खातों में सम्मान निधि की धनराशि हस्तांतरित कर सकते हैं। इस बार जिले के 280140 किसानों को पीएम सम्मान निधि की 17वीं किस्त जारी की जाएगी।
कृषि विभाग के आंकड़ों के अनुसार सिटी, पहाड़ी, कोन, मझवां, सीखड़, नरायनपुर, जमालपुर, राजगढ़, पटेहराकला, लालगंज, हलिया तथा छानबे विकास खंड में वर्ष 2019-20 से जिले के लगभग 373800 किसानों को पीएम सम्मान निधि के लिए चयनित किया गया है। उप निदेशक कृषि विकेश कुमार सिंह पटेल ने बताया केंद्र सरकार से प्राप्त 280140 किसानों की 560280000 रुपये धनराशि पोर्टल पर लॉक कर दी गई है। उन्होंने बताया कि 37460 किसानों ने ई-केवाईसी नहीं कराई है। ई-केवाईसी नहीं कराने वाले किसानों की पीएम सम्मान निधि लटक सकती है। योजना के तहत चयनित 373800 किसानों में से 373800 को वर्ष 2019-20 में प्रथम किस्त, 357165 को द्वितीय किस्त और 351293 को तृतीय किस्त जारी की गई थी। इसी तरह से वर्ष 2020-21 में 342624 किसानों को चौथी, 341155 किसानों को पांचवीं तथा 339230 को छठीं किस्त जारी की गई थी। वर्ष 2021-22 में 335985 किसानों को सातवीं, 325845 को आठवीं और 310330 किसानों को नौवीं किस्त जारी की गई थी। इसी तरह से वर्ष 2022-23 में 303264 किसानों को, 282933 को 11वीं तथा 256465 को 12वीं किस्त और वर्ष 2023-24 में 235848 किसानों को 13वीं, 215346 को 14वीं तथा 185528 किसानों को 15वीं किस्त जारी की गई है। इसके अलावा 132550 किसानों को 16वीं किस्त जारी की गई है। प्रधानमंत्री वाराणसी दौरे के दौरान जिले के 280140 किसानों को सम्मान निधि की 17वीं किस्त जारी कर सकते हैं।