{"_id":"685c45b40a69846a820592b5","slug":"27-vehicles-seized-challan-issued-to-35-mirzapur-news-c-192-1-svns1035-135720-2025-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: 27 वाहन सीज, 35 का चालान किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: 27 वाहन सीज, 35 का चालान किया
विज्ञापन
मिर्जापुर। नगर में अवैध पार्किंग के खिलाफ बुधवार को पुलिस और परिवहन विभाग ने अभियान चलाया। इस दौरान टीम ने कटरा कोतवाली क्षेत्र में अवैध पार्किंग पर खड़े 27 वाहनों को सीज कर दिया और 35 वाहनों का चालान किया।
पार्किंग वाहन स्टैंड के लिए लंबे समय से मांग की जा रही है, लेकिन नगर पालिका और जिला प्रशासन जमीन उपलब्ध नहीं करा पा रहा है। इस कारण जगह-जगह अवैध वाहन स्टैंड का संचालन हो रहा है। लोगों से मनमाना वसूली और विवाद की घटनाएं भी हो रही हैं।
इसको देखते हुए सीओ विवेक जावला, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) एसपी सिंह और विजय प्रकाश सिंह के अलावा यातायात निरीक्षक विपिन पाण्डेय, कटरा कोतवाल अजीत कुमार सिंह ने पीली कोठी, बथुआ और शीतला मंदिर के पास अवैध पार्किंग पर कार्रवाई की। इस दौरान 27 वाहनों को सीज 35 वाहनों का चालान किया गया।