{"_id":"6a4ab9080944889e580a711c","slug":"26-out-of-the-districts-53-government-high-schools-lack-electricity-mirzapur-news-c-192-1-svns1033-156737-2026-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: जिले के 53 में से 26 राजकीय हाईस्कूल में बिजली ही नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: जिले के 53 में से 26 राजकीय हाईस्कूल में बिजली ही नहीं
विज्ञापन
लालगंज स्थित नवीन राजकीय हाईस्कूल नेवढि़या, संवाद
मिर्जापुर। जिले में राजकीय विद्यालयों को स्मार्ट बनाने की कवायद जारी है, लेकिन बजट के अभाव और कार्य में उदासीनता के कारण यह योजना धरातल पर नहीं उतर पा रही है।
जिले में 53 राजकीय हाईस्कूलों में से 26 अब भी विद्युतीकरण से वंचित हैं। इसका असर पठन-पाठन, विशेषकर विज्ञान एवं आईसीटी लैब के संचालन पर पड़ रहा है। स्थिति यह है कि कई विद्यालयों में आईसीटी लैब के उपकरण तो पहुंच गए हैं, लेकिन बिजली नहीं होने से उनका उपयोग नहीं हो पा रहा है।
जिले में 61 राजकीय विद्यालय हैं, जिनमें आठ राजकीय इंटर कॉलेज और 53 राजकीय हाईस्कूल शामिल हैं। इन राजकीय हाईस्कूलों की स्थापना नौ से दस वर्ष पहले हुई थी। लालगंज तहसील के राजकीय हाईस्कूल तिलांव, रामपुर बासित अली और नेवढ़िया में अब तक विद्युतीकरण नहीं हो सका है।
विज्ञापन
इसके अलावा राजकीय हाईस्कूल सुमतिया, खोराडीह, बरौंधा, रेही, खरिहट खुर्द, कोटा शिवप्रताप, नैड़ी कठारी, मतवार, पिपरा, ड्रमंडगंज, पचेवरा, भोगांव, मुजेहरा कोन, धौरहां, रजौहां, खानपुर, रैकरा, गोरखपुर माफी दांती, निगनौड़ी सहित अन्य विद्यालयों में भी अब तक विद्युतीकरण नहीं हुआ है।
इनमें से 18 राजकीय हाईस्कूलों में शासन स्तर से आईसीटी लैब और स्मार्ट क्लास के उपकरण भेजे जा चुके हैं, लेकिन बिजली नहीं होने के कारण वे विद्यालयों के कमरों में रखे हैं। विद्यालयों के विद्युतीकरण से संबंधित फाइलें निदेशालय स्तर पर लंबित बताई गई हैं।