फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   26 new positives, including five prisoners in temporary prison, 49 discharged

अस्थाई जेल में पांच बंदी समेत 26 नए पाजिटिव, 49 की छुट्टी

Sat, 19 Sep 2020 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
26 new positives, including five prisoners in temporary prison, 49 discharged
मिर्जापुर। चुनार के बनाई गई अस्थायी जेल में शनिवार को पांच बंदी समेत 26 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले। 29 के स्वस्थ होने पर उनको कोविड अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। लगातार 82वें दिन 26 पॉजिटिव मिलने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या 2232 हो गई है। जिले में कोरोना से मरने वालों की कुल सरंख्या 28 है। डिस्चार्ज होने वालों की कुल संख्या 1914 है। एक्टिव केस 290 है। 25 लोग आईसोलेशन व 178 लोग होम आइसोलेशन में हैं।
विज्ञापन

कोरोना सर्विलांस अधिकारी डॉ. अजय कुमार ने बताया कि शनिवार को 1425 की रिपोर्ट आई है। पाजिटिव में 24 पुरुष और दो महिला पाजिटिव आई हैं। पॉजिटिव पाए गए लोगों में जिगना थाने से एक पुरुष, देवपुरा पड़री से एक पुरुष, राजगढ़ से दो पुरुष व एक महिला, जमती राजगढ़ से एक पुरुष, महामलपुर कछवां से दो पुरुष, जलकल चुनार से एक पुरुष, लोवर लाइन चुनार से एक पुरुष, बहुआर जमालपुर से एक पुरुष, नुनार जमालपुर से एक पुरुष, तिलठी चुनार से एक पुरुष व एक महिला, गहिया चील्ह से एक पुरुष, डीबीएल पड़री से एक पुरुष, जमुआ कछवां से एक पुरुष, अस्थायी जेल चुनार से पांच बंदी, पीएचसी बघौड़ा राजगढ़ से एक पुरुष, ड्रमंडगंज हलिया से एक पुरुष, पांडेयपुर से एक पुरुष, सत्यानगंज अहरौरा से एक पुरुष हैं। 49 लोगों को डिस्चार्ज किया गया। इसमें 28 पुरुष और 21 महिलाएं हैं। जिले में अब तक 94 583 सैंपल लोगों का लिया जा चुका है। 92 हजार 528 की रिपोर्ट आई है। दो हजार 55 की रिपोर्ट आना बाकी है। जिले में अब तक 53 हजार 925 की एंटीजेेन कीट से जांच कराई गई है। जिले में इस समय 165 हाट स्पाट है। इसमें 118 ग्रामीण और 47 शहरी क्षेत्र में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed