{"_id":"584703464f1c1bfd644488fc","slug":"26-hundred-youth-got-employ","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोजगार मेले में 26 सौ युवाओं को मिला काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोजगार मेले में 26 सौ युवाओं को मिला काम
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर
Updated Tue, 06 Dec 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान में लगे रोजगार मेला में उमड़ी युवाओें की भीड़ ।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्र सरकार युवाओं को रोजगार मुहैया कराने के प्रति गंभीर है। केंद्र सरकार जनता के हित में कई कल्याणकारी कदम उठा रही है। युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है। इसी के लिए जिले में रोजगार मेले का आयोजन किया गया है। रोजगार मेले में 26 सौ बेरोजगारों को रोजगार मिला है। उक्त बातें केंद्रीय स्वास्थ्य कल्याण राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने मंगलवार को महुवरिया स्थित राजकीय इंटर कॉलेज में रोजगार मेले मेले के समापन अवसर पर कही। उन्होंने इंडिया स्किल कंपनी के तहत कंपनियों द्वारा चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र का वितरण किया।
जिलाध्यक्ष बालेंदुमणि त्रिपाठी ने कहा कि प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय के तहत युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास किया जा रहा है। इसके लिए प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के तहत युवाओं को कौशल प्रशिक्षण दिला रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपाजन सरकार की योजनाओं को जनता को बताए। अपना दल जिलाध्यक्ष रमाकांत पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री ने भारत को स्किल कैपिटल बनाने का लक्ष्य रखा है। योजना के तहत युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सोमवार को रोजगार मेले का आयोजन किया गया। इस दौरान जयकांत सिंह, रवींद्र भंडारी और चीफ एक्जक्यूटिव रवींद्र सिंह मेले में जुटे रहे। कार्यक्रम में रमाशंकर सिंह पटेल, नगर अध्यक्ष श्यामसुंदर केसरी, बृजभूषण सिंह, आनंद पटेल, नितिन, रत्नाकर आदि रहे।