Hindi News
›
Uttar Pradesh
›
Mirzapur News
›
25 vehicles were allowed to pass without paying toll after breaking the barrier, FIR registered against 11 people.
{"_id":"699a0f12b06598c7ad00370b","slug":"25-vehicles-were-allowed-to-pass-without-paying-toll-after-breaking-the-barrier-fir-registered-against-11-people-mirzapur-news-c-192-1-svns1035-149109-2026-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: तोड़ा बैरियर बिना टोल चुकाए पास कराई 25 गड़ियां, 11 पर प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: तोड़ा बैरियर बिना टोल चुकाए पास कराई 25 गड़ियां, 11 पर प्राथमिकी दर्ज
मिर्जापुर। विंध्याचल थाना क्षेत्र के अष्टभुजा के पास स्थित टोल प्लाजा पर दबंगई दिखाते हुए बैरियर तोड़ते हुए बिना टोल चुकाए 25 गाड़ियां पार करा दी गईं। इसके बाद टोल टैक्स कर्मी ने तहरीर देकर बैरियर तोड़कर वाहन पार कराने वाले पेट्रोल पंप मालिक मस्तराम दुबे और 10 अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज कराई।
विज्ञापन
विंध्याचल थाना क्षेत्र के बबुरा निवासी टोल के सुपरवाइजर चंदन पांडेय ने बताया कि विंध्याचल के गोड़सर सरपति गांव निवासी मस्त राम दूबे त्रिमुहानी रोड पर रहते हैं। पेट्रोल पंप के मालिक हैं। 19 फरवरी की दोपहर दो बजकर 33 मिनट पर अपने परिवार से संबंधित बरात कि 25 गाड़ियों के साथ टोल पर पहुंचे। लाइन जाम करके सभी गाड़ियों को टोल फ्री करने के लिए टोल कर्मचारियों को गाली देते हुए हाथ पैर तोड़ देने की धमकी दी। उनके साथ आठ से 10 लोग गाड़ियों से उतर कर टोल केबिन के पास आए और कर्मचारियों को उठा ले जाने की धमकी देते हुए जान से मारने की बात की। बैरियर को जबरदस्ती तोड़ते हुए सभी गाड़िया बिना शुल्क दिए पार कराया। लौट कर दूसरे दिन देख लेने की धमकी दी। धमकी दी कि दोबारा उनकी या उनके नाम की गाड़ियों का कोई टोल नहीं लगना चाहिए। ना गाड़ी टोल पर रुकनी चाहिए। दबंगई दिखाते हुए सभी गाड़ियां फ्री कराकर निकलवाया जो एनएच नियमों के खिलाफ है। विंंध्याचल थानाध्यक्ष अविनाश राय ने बताया कि टोल का बैरियर तोड़कर बिना टोल दिए गाड़ियां निकलवाने के मामले में टोलकर्मी की तहरीर पर मस्तराम दुबे और 10 अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।