फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   25 thousand prize animal smuggler arrested in encounter

Mirzapur News: मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी पशु तस्कर गिरफ्तार

Mon, 12 Jun 2023 12:52 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jun 2023 12:52 AM IST
विज्ञापन
25 thousand prize animal smuggler arrested in encounter
राजगढ़। थाना क्षेत्र के सेमरी जंगल में रविवार की सुबह मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी पशु तस्कर गोली लगने से घ्ज्ञायल हो गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से तमंचा, कारतूस, बाइक व नकदी बरामद हुई।
विज्ञापन

राजगढ़ पुलिस को रविवार की सुबह सूचना मिली कि 25 हजार का इनामी पशु तस्कर चुनार से राजगढ़ की ओर जा रहा है। इसके बाद अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन ओपी सिंह, क्षेत्राधिकारी ऑपरेशन अनिल पांडेय के नेतृत्व में राजगढ़ थाना, स्वॉट व एसओजी की टीम ने सेमरी जंगल के पास घेरेबंदी की। रविवार को सुबह करीब साढ़े चार बजे पशु तस्कर रमेश चौहान निवासी रामपुर थाना चांद बिहार बाइक से सेमरी गांव के पास पहुंचा। पुलिस की गाड़ी देख बाइक जंगल की तरफ मोड़कर वह भागने लगा। पुलिस ने पीछा किया। कुछ दूर जंगल में जाने के बाद पशु तस्कर रमेश ने पुलिस पर फायरिंग की। बचाव में पुलिस ने भी फायरिंग की। गोली पशु तस्कर के दाहिने पैर में लगी। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर अस्पताल पहुंचाया। वहां से उसे मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने उसके पास से तमंचा, कारतूस, बाइक और 8400 रुपये बरामद किए। पशु तस्कर पर चंदौली और मिर्जापुर में पशु क्रूरता व जानलेवा हमला करने के आरोप में छह मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने बताया कि रमेश सहयोगियों के साथ आसपास के जंगल से छुट्टा गोवंश व अन्य पशुओं को पकड़ कर तस्करी करता है। सात जून को गिरफ्तारी से बचने के लिए अपने साथी से पुलिस पर फायरिंग कराई थी। उस दौरान उसके साथी को गिरफ्तार किया गया था। रमेश चौहान भाग गया था। उसे रविवार को गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि वर्ष 2008 में पंचशील दरी जंगल में दो सिपाहियों की पत्थर व लाठी-डंडे से पीटकर हत्या कर दी गई थी। इसमें भी यह आरोपी है। कहा कि इस तरह का अपराध करने वालों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई कर संपत्ति भी कुर्क कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed