फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   25 lakh stolen including cash in ITC company's warehouse

आईटीसी कंपनी के गोदाम में नगदी सहित 25 लाख की चोरी

Sat, 26 Mar 2022 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 26 Mar 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
25 lakh stolen including cash in ITC company's warehouse
मिर्जापुर। कटरा कोतवाली क्षेत्र के बरौधा कचार मोहल्ले में शुुक्रवार की रात को आईटीसी कंपनी के गोदाम का मुख्य गेट का ताला तोड़कर चोर गोदाम का लाकर तोड़कर चार लाख नकदी और सामान समेत 25 लाख का सामान चोरी कर ले गए। शनिवार की सुबह डिस्ट्रीब्यूटर जब गोदाम पर पहुंचे तो चोरी की जानकारी हुई। चोरी की सूचना पुलिस को दी। पुलिस डाग स्क्वाड और फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंची।
विज्ञापन

देहात कोतवाली क्षेत्र के बिहारी गांव निवासी अनिल कुमार दुबे ने कटरा कोतवाली के बरौधा कचार स्थित विजय शुक्ला के मकान में किराए पर हॉल लिया हुआ है। इसके आईटीसी कंपनी का गोदाम बनाया हुआ है। प्रतिदिन की तरह शुक्रवार की रात को साढ़े आठ बजे प्रतिष्ठान बंद कर वह अपने घर चले गए। रात को किसी समय चोरों ने मुख्य गेट का ताला तोड़कर गोदाम में प्रवेश किया। लाकर तोड़कर चार लाख नकदी और गोदाम में रखी सिगरेट की पेटियों को चुरा ले गए। इसके अलावा अन्य सामान चोरी हुआ है। शनिवार की सुबह अनिल कुमार दुबे गोदाम पर पहुंचे तो गेट का ताला टूटा देखा। अंदर गए तो सामान बिखरा था। लाकर से भी धनराशि चोरी हो गई थी। चोरी की सूचना कटरा कोतवाली पुलिस को दिया। सूचना पर पहुंची कटरा कोतवाली पुलिस ने छानबीन किया। डाग स्क्वाड और फोरेंसिक टीम ने भी छानबीन की। पुलिस ने आसपास के सीसी टीवी कैमरे से पड़ताल की। अनिल कुमार दुबे ने बताया कि चोरों ने चार लाख नकदी, सामान सहित 25 लाख की चोरी की है। कटरा कोतवाल राजेश कुमार ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर चोरी की जांच की जा रही है। जल्द खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन

प्रथम मंजिल के किराएदार गए थे गांव
जिस मकान में चोरी हुआ है। उस मकान में ग्राउंड फ्लोर पर आईटीसी का गोदाम है। प्रथम तल पर लोग किराए पर रहते है। किराए के मकान में हलिया के कुछ लोग रहते है। तीन दिनों से अपने गांव हलिया चले गए थे। इस बात की जानकारी चोरों को थी। तभी वे चोरी की घटना को आसानी से अंजाम दे दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीयर की बोतलें मिलीं
चोरी करने वाले रात को गोदाम में चोरी कर रहे थे तो बीयर भी पिया था। सुबह गोदाम खुलने पर अंदर बीयर की बोतल मिली। जो रात में चोरों द्वारा छोड़ी गई थी। पुलिस की फोरेंसिक टीम ने बीयर की बोतल से फिंगर प्रिंट लिया। चोरी की घटना को देखकर लग रहा है कि चोर शातिर थे। चोरों ने वारदात को अंजाम देने के बाद डीवीआर भी उठा ले गए ताकि उनकी गतिविधियों का पता सीसीटीवी कैमरे के जरिये न लग सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed