फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   24 shops raided, samples for 18

24 दुकानों पर छापेमारी, 18 के लिए नमूने

Thu, 27 May 2021 11:58 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 27 May 2021 11:58 PM IST
विज्ञापन
24 shops raided, samples for 18
मिर्जापुर। किसानों को गुणवत्तापूर्ण एवं निर्धारित दर पर खाद उपलब्ध कराने, जमाखोरी रोकने के लिए बृहस्पतिवार को जिले में सदर तहसील क्षेत्र के साथ ही चुनार, मड़िहान व लालगंज क्षेत्र में गठित टीम ने छापा मारा। जिलाधिकारी के निर्देश पर कुल 24 उर्वरक के दुकानों की जांच पड़ताल हुई। 18 दुकानों ने नमूने लिए गए।
विज्ञापन

उप कृषि निदेशक व वरिष्ठ क्षेत्र प्रबंधक इफको की टीम ने सदर, भूमि संरक्षण अधिकारी राष्ट्रीय जलागम व जिला उद्यान अधिकारी टीम ने लालगंज, उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी चुनार व सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक ने चुनार व जिला कृषि अधिकारी व सहायक निदेशक मत्स्य की टीम ने मड़िहान क्षेत्र स्थित उर्वरको के दुकानों पर छापा मारा। इस दौरान यूरिया एवं फास्फेटिक उर्वरकों की होल्डिंग कर काला बाजारी एवं अधिक मूल्य पर विक्री करने वाले विक्रेताओं के विरुद्ध मौके पर ही उर्वरक नियंत्रण आदेश के तहत कार्रवाई किए गए। हालांकि बारिश के चलते अधिकतर दुकानें बंद मिलीं। मड़िहान में छापेमारी के दौरान जिला कृषि अधिकारी पवन कुमार प्रजापति ने दुकानदारों को चेतावनी देते हुए निर्धारित दर पर ही उर्वरक बेचे जाने के निर्देश दिए। जिला कृषि अधिकारी ने कहा जिले में उर्वरक की कोई कमी नहीं है। काला बाजारी करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा न जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed