{"_id":"6a9c72f57ac296ba8504d649","slug":"24-out-of-350-cases-resolved-at-the-sampoorna-mirzapur-news-c-192-1-svns1033-160661-2026-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: संपूर्ण समाधान दिवस में 350 मामलों में से 24 का निस्तारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: संपूर्ण समाधान दिवस में 350 मामलों में से 24 का निस्तारण
विज्ञापन
समाधान दिवस पर अपनी बात रखते फरियादी। संवाद
मिर्जापुर। जिले की चारों तहसीलों पर शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस पर जनता की समस्याएं सुनीं गईं। इस दौरान 350 मामलों में 24 का निस्तारण किया गया। डीएम पवन कुमार गंगवार ने लालगंज तहसील में समस्याएं सुनीं। बरी गांव निवासी तजिया देवी ने सीसी रोड पर हुए अतिक्रमण को हटवाने की मांग की। सीडीओ विशाल कुमार ने पुलिस बल के साथ अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया। मंडलायुक्त राजेश प्रकाश व डीआईजी पूनम ने चुनार में लोगों की समस्याएं सुनीं।
सदर: तहसील के बरामदे में शनिवार को समस्याएं सुनी गईं। सभागार में मरम्मत कार्य होने से कई फरियादी अपनी बारी आने की प्रतीक्षा में तेज धूप में खड़े रहे। एडीएम नमामि गंगे विजेता, एसडीएम सदर महेंद्र कुमार सिंह व तहसीलदार दीक्षा पांडेय ने लोगों की समस्याएं सुनीं। कुल 113 मामले आए, इसमें से महज सात का निस्तारण हुआ।
लालगंज: तहसील सभागार में शनिवार को डीएम पवन कुमार गंगवार की अध्यक्षता में सुनवाई हुई। इसमें विभिन्न मामलों से संबंधित 68 प्रार्थना पत्र आए। मौके पर छह का निस्तारण किया गया।
विज्ञापन
खोमार मैना निवासी रमेश ने गोपालपुर माइनर पर पुलिया के निर्माण की मांग की। रेही गांव निवासी मुन्नालाल मौर्य ने लहंगपुर से रेही जाने वाली पीडब्ल्यूडी सड़क की बदहाली की शिकायत की। पंजरा गांव निवासी सुपर लाल यादव ने सीसी रोड निर्माण की मांग रखी। समाधान दिवस में एसओसी अशोक तिवारी, एसडीएम अजीत कुमार, तहसीलदार विशाल कुमार शर्मा, सीएमओ, बीडीओ समेत अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
मड़िहान: सभागार में एसडीएम की अध्यक्षता में हुए समाधान दिवस में 62 मामले आए, इसमें चार का निस्तारण किया गया। राजगढ़ की ग्राम पंचायत सेमरा के खुटारी गांव निवासी करमवीर सिंह ने गांव में सफाई व्यवस्था ठप होने की शिकायत की।