फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   किसानों को उर्वरक प्रबंधन का मिला प्रशिक्षण

किसानों को उर्वरक प्रबंधन का मिला प्रशिक्षण

Sat, 08 Sep 2018 12:36 AM IST
Updated Sat, 08 Sep 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
किसानों को उर्वरक प्रबंधन का मिला प्रशिक्षण
मिर्जापुर। बरकछा स्थित कृषि विज्ञान केंद्र पर रेड्डी फाउंडेशन हैदराबाद की ओर से आयोजित दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन शुक्रवार को हुआ। इस दौरान कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को उर्वरक प्रबंधन के बारे में विस्तार से जानकारी दी और प्रक्षेत्र का भ्रमण कराया।
विज्ञापन

प्रशिक्षण कार्यक्रम धान की खेती में खरपतवार नियंत्रण, उर्वरक प्रबंधन एवं रोग एवं कीट नियंत्रण विषय पर आयोजित किया गया था। समापन सत्र में केन्द्र के अध्यक्ष प्रो. श्रीराम सिंह ने केन्द्र के उद्देश्यों तथा जिले में केन्द्र द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रमों की जानकारी दी। सहायक प्राध्यापक डा. मुकेश कुमार सिंह ने धान के फसल में खरपतवार प्रबंधन एवं रोग प्रबंधन के बारे में पॉवर प्वाइंट प्रेजंटेशन के जरिये बताया। मृदा वैज्ञानिक डा. एसएन सिंह ने उर्वरक प्रबंधन के बारे में जानकारी दी। सहायक प्राध्यापक डा. श्रवण कुमार ने धान के फसल में लगने वाले कीट एवं इसके नियंत्रण के बारे में जानकारी प्रदान की। इस दौरान किसान वैज्ञानिक प्रश्नोत्तरी का भी आयोजन किया गया। इस दौरान किसानों के सवालों का जवाब कृषि वैज्ञानिकों ने दिया। रेड्डी फाउंडेशन के क्षेत्रीय प्रबंधक प्रदीप कुमार ने धन्यवाद दिया। संचालन केन्द्र के मृदा वैज्ञानिक डा. एसएन सिंह ने किया। प्रशिक्षण में किसान ज्ञानप्रकाश सिंह, भग्गू यादव, कृपाशंकर, धनुर्धारी, राहुल प्रसाद समेत शैलेन्द्र कुमार सिंह, पंकज सिंह, हरेन्द्र मौर्या, विजय कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed