{"_id":"5b69edea4f1c1b8d6e8b4a35","slug":"21533668842-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उप चुनाव के लिए कड़ी सुरक्षा में नामांकन आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उप चुनाव के लिए कड़ी सुरक्षा में नामांकन आज
Updated Wed, 08 Aug 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
मिर्जापुर। ग्राम पंचायतों में एक ग्राम प्रधान, नौ ग्राम पंचायत सदस्यों और एक क्षेत्र पंचायत सदस्य के रिक्त पद पर हो रहे उपचुनाव के लिए 8 अगस्त को सुबह दस बजे से शाम चार बजे तक ब्लाक मुख्यालयों पर नामांकन होगा। जिलाधिकारी अनुराग पटेल के निर्देश पर नामांकन की सभी तैयारियों मंगलवार की शाम तक पूरी कर ली गईं। नामांकन के लिए विकास खंड कार्यलय सीखड़, छानबे, नरायनपुर, पहाड़ी और राजगढ़ में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है।
सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी पंचायत प्रमेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि जिले सीखड़ विकास खंड के मंगरहा गांव में ग्राम प्रधान के रिक्त पद के लिए उपचुनाव हो रहा है। वहीं राजगढ़ के लहौरा में क्षेत्र पंचायत सदस्य और छानबे ब्लाक के असवां दुगरहा, पहाड़ी ब्लॉक के तोसवां तथा नान्हुपुर, सीखड़ ब्लाक के विदापुर और मंगरहा, नरायनपुर ब्लाक के सझौली, रानीपुर तथा समसपुर, राजगढ़ ब्लॉक के सरसो के नौ ग्राम पंचायत सदस्यों के रिक्त पदों के लिए उपचुनाव कराया जा रहा है। नरायनपुर के रानीपुर में ग्राम पंचायत सदस्य की नौकरी लग गई जबकि शेष सदस्यों की मृत्यु होने की दशा में उप चुनाव हो रहा है। उन्होंने बताया कि नामांकन के बाद नौ अगस्त को नामांकन पत्रों की जांच, 10 अगस्त को उम्मीदवारों नाम वापसी होगी। 10 अगस्त को प्रतीक चिह्न का आवंटन होगा और 17 अगस्त को रिक्त पदों पर मतदान होगा। 20 अगस्त को परिणाम की घोषणा की जाएगी। बताया कि एक ग्राम प्रधान, नौ ग्राम पंचायत सदस्यों और एक क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए उप चुनाव होगा।
जिलाधिकारी अनुराग पटेल ने ग्राम पंचायतों के रिक्त पदों पर हो रहे उपचुनाव के लिए निर्वाचन अधिकारी और सहायक निर्वाचन अधिकारी की तैनाती की है। सीखड़ ब्लॉक में जिला प्रोबेशन अधिकारी अमरेंद्र कुमार पोत्सायन आरओ और एडीओ सहकारिता राजेश कुमार सिंह एआरओ, राजगढ़ में जिला खादी ग्रामोद्योग अधिकारी जवाहर लाल आरओ और एडीओ सहकारिता कर्नल अशोक सिंह एआरओ, पहाड़ी में सहायक निदेशक मत्स्य मुकेश कुमार सारंग आरओ और एडीओ आईएसबी वीरेंद्र कुमार सिंह एआरओ बनाए गए हैं। इसी प्रकार नरायनपुर में जिला उद्यान अधिकारी मेवाराम आरओ और एडीओ सहकारिता वीरेंद्र कुमार सिंह एआरओ तथा छानबे ब्लॉक में जिला समाज कल्याण अधिकारी अभय कुमार सिंह आरओ और एडीओ सहकारिता अवनीश कुमार यादव एआरओ बनाए गए हैं।