{"_id":"5b2549184f1c1b684d8b6c5a","slug":"21529170200-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पार्थिव शरीर को घाट तक पहुंचाने में गरीबों को नहीं ताकना पड़ेगा मुंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पार्थिव शरीर को घाट तक पहुंचाने में गरीबों को नहीं ताकना पड़ेगा मुंह
Updated Sat, 16 Jun 2018 11:26 PM IST
विज्ञापन
मुक्ति धाम यात्रा रथ को रवाना करते पूर्व मंत्री कैलाश चौरसिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिर्जापुर। नगर पालिका क्षेत्र के गरीबों को परिवार में किसी व्यक्ति की मृत्यु होने पर पार्थिव शरीर को घाट पर ले जाने के लिए मुक्तिधाम रथयात्रा वाहन चलाया गया है। यह सुविधा मुफ्त में मुहैया कराई जाएगी। पूर्व राज्यमंत्री कैलाश चौरसिया ने शुक्रवार को मुक्तिधाम रथ यात्रा वाहन का शुभारंभ किया।
पूर्व राज्यमंत्री कैलाश चौरसिया ने स्टेशन रोड स्थित अपने कैंप कार्यालय में बताया कि गरीबों की व्यथा को सिर्फ महसूस ही नहीं बल्कि उनके सुख व दु:ख में भागीदार बनने की आवश्यकता है। कहा कि गरीबों को मुक्तिधाम रथा यात्रा वाहन की सुुविधा मुफ्त दी जाएगी। कहा कि गरीबों के नाम की माला जपने वाली भाजपा की केंद्र व प्रदेश सरकार हर मोर्चे पर फेल है। कहा कि सरकार जुमलेबाजी से नहीं चलती है। उन्होंने कहा कि जनपद में इंजीनियरिंग कालेज, भटौली व चुनार पक्का पुल, ट्रामा सेंटर व रोप-वे जैसी महत्वपूर्ण योजनाएं लंबित हैं। पूर्व राज्यमंत्री ने कहा कि यदि सपा की सरकार होती तो ऐसी योजनाएं कब की पूरी हो गई होतीं। नगर के साथ ही ग्राम्यांचलों में पेयजल व्यवस्था गहरा गया है। बिजली को लेकर चहुंओर त्राहि-त्राहि मचा हुआ है। पूर्व राज्यमंत्री ने कहा कि इस सरकार में युवा बेेरोजगार से लेकर किसान तक अब अपने को छला हुआ महसूस कर रहे हैं। पूर्व राज्यमंत्री ने कहा कि विकास की बात का इंतजार करने वाली जनता आज भी पुतलीघर से धुआं निकलने का इंतजार कर रही है। इस अवसर पर डा. अरिविंद श्रीवास्तव, जवाहर मौर्य समेत अन्य मौजूद रहे।